फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arms smuggler arrested.

समझौता एक्सप्रेस में पाक से हथियार मंगाने वाले को दबोचा

Fri, 09 Jan 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 09 Jan 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
arms smuggler arrested.

देश में आतंक फैलाने के लिए समझौता एक्सप्रेस में पाकिस्तान से हथियार मंगाने के एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। इस हथियार तस्कर के पकड़े जाने के बाद आईबी समेत देश की खुफिया एजेंसियों ने भी जिले में डेरा डाल दिया है। पुलिस पकड़ में आए आरोपी के दूसरे साथी को भी तलाश कर रही है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में भी हैं।

विज्ञापन


छह मार्च 2014 को जनपद के कस्बा कांधला निवासी अनीस, उसकी पत्नी शहनाज, मुल्ला नसीर, उसकी पत्नी रजिया, कैराना निवासी आरिफ और जलालाबाद के मोहल्ला कोटला निवासी आरिफ खान को समझौता एक्सप्रेस में अटारी बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। ये लोग पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों के यहां से लौट रहे थे। अमृतसर पुलिस को इनके पास से पिस्टल के पार्ट्स बरामद हुए थे।
विज्ञापन


इन लोगों से हथियार मंगाने वालों में शामली के मोहल्ला नौकुआं निवासी रेहान काला और उसके साथी राशिद का नाम प्रकाश में आया था। दोनों आरोपी बार्डर पर हुई गिरफ्तारी के बाद से ही भूमिगत हो गए थे। खुफिया एजेंसियों को शक था कि रेहान काला और राशिद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में हैं। इसके चलते जनपद पुलिस ने भी दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अंदरखाने एक सीक्रेट प्लान छेड़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को होगा प्रकरण का खुलासा

arms smuggler arrested.

विशेष सूत्रों के अनुसार जनपद पुलिस की विशेष टीम ने इस प्रकरण में फरार चल रहे एक हथियार तस्कर राशिद को पकड़ लिया है। पुलिस काफी मशक्कत के बाद पकड़ में आए हथियार तस्कर से पूछताछ में जुटते हुए उसके दूसरे साथी को भी तलाश कर रही है। हथियार तस्कर के पकड़े जाने की सूचना पर आईबी समेत देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने भी जिले में अपना डेरा डाल दिया है।

फिलहाल जनपद पुलिस ने हथियार तस्कर को मीडिया की नजरों से छुपाकर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच एक गुप्त स्थान पर रखा है। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार आरोपी के नाम की पुष्टि को तैयार नहीं है। पुलिस तस्कर के दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर गुपचुप दबिश भी डाल रही है। पुलिस ने कहा कि  उधर, इस प्रकरण में एसपी सुभाष कुमार बघेल से कई बार वार्ता की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

डीआईजी सहारनपुर एके राघव ने बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता जरूर मिली है, लेकिन सुरक्षा कारणों से फिलहाल पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है। शुक्रवार को इस प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।

आईएसआई ने तो नहीं भेजे थे हथियार

पाकिस्तान से हथियार तस्करी के आरोपी को पकड़ लेने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी से पूछताछ में देश में आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं। समझौता एक्सप्रेस में शामली जनपद के छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि पाकिस्तान से लाए जा रहे हथियारों का इस्तेमाल चुनावी रैलियों में होना था।

यह भी कहा जा रहा है कि आतंकी सितंबर 2013 में हुए दंगों की आग फिर से सुलगाने के मूड में थे। खुफिया विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पकड़ में आए तस्कर से पूछताछ के दौरान आईएसआई से नजदीकियों की जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में पाकिस्तान से हमीदा नाम की महिला द्वारा हथियार भेजे जाने की जानकारी मिली थी, लेकिन नए सिरे से होने वाली पूछताछ में कई बड़े चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं। फिलहाल जनपद पुलिस गिरफ्तार आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed