{"_id":"3be01012-3b7a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"arms-license-issued-to-ponty-from-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी लाइसेंस मामले में फंसा मुरादाबाद प्रशासन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोंटी लाइसेंस मामले में फंसा मुरादाबाद प्रशासन
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Dec 2012 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोंटी चड्ढा के लाइसेंस को लेकर मुरादाबाद प्रशासन ने उत्तर प्रदेश शासन से एक बड़ा झूठ बोला था। रिवाल्वर का लाइसेंस मुरादाबाद से जारी हुआ लेकिन कह दिया गया कि यहां से कोई लाइसेंस नहीं बना। इस मामले में लखनऊ से अफसरों पर डांट पड़ी। बौखलाए अफसरों ने भी गलत रिपोर्ट देने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने असलाह क्लर्क को हटा दिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद और रामपुर प्रशासन ने चड्ढा परिवार को दिल खोलकर लाइसेंस बांटे थे। हफ्तों में लगने वाली रिपोर्ट एक दिन में कंप्लीट कर ली गई और लाइसेंस बन गए। रामपुर से ही सात लाइसेंस जारी हुए। अमर उजाला ने सबसे पहले इसका खुलासा किया था। जब यह खबरें सुर्खियां बनी तो शासन तक हड़कंप मचा। लखनऊ से रिपोर्ट मांग ली गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने जो रिपोर्ट दी, उसमें कहा गया कि मुरादाबाद से पोंटी चड्ढा को कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। लेकिन जब फाइलों को खंगाला गया तो पता चला 1983 में पोंटी चड्ढा को रिवाल्वर का लाइसेंस दिया गया था। 1993 में पोंटी ने अपना यह लाइसेंस दिल्ली के पते पर ट्रांसफर करा लिया था।
विज्ञापन