फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arjun and sara's fake twitter account made

सचिन के बच्चों ने की मोदी की तारीफ!

Mon, 03 Feb 2014 01:34 AM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
Arjun and sara's fake twitter account made

सोशल मीडिया में फेक अकाउंट बनने का मसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े बड़े सेलेब्रिटी के फर्जी अकाउंट के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद अब एक और हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है।

इस बार ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर के बेटे-बेटी सचिन और सारा के फेक अकाउंट बनाया गया है और मजे की बात ये है कि इन अकाउंट के जरिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई थी। ये तारीफ 26 जनवरी 2014 को ट्विटर अकाउंट के जरिए की गई थी।
विज्ञापन

सारा-अर्जुन के बनाए ट्व‌िटर अकाउंट

Arjun and sara's fake twitter account made

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद ट्विटर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे-बेटी के फर्जी अकाउंट का मामला सामने आया है। बेटी सारा के फेक ट्विटर अकाउंट से नरेंद्र मोदी की तारीफ के बाद सचिन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है।

इसमें सचिन ने बेटे अर्जुन और बेटी सारा का ट्विटर पर अकाउंट नहीं होने की बात कही है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के फेक ट्विटर अकाउंट से 26 जनवरी 2014 को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई थी।

सच‌िन ने अपने फेसबुक पेज से दी जानकारी

Arjun and sara's fake twitter account made

इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने मामले पर फेसबुक के माध्यम से सफाई पेश की है। शनिवार को करीब 4.30 बजे फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट में सचिन ने कहा है कि ‘अर्जुन और सारा के जो ट्विटर पर अकाउंट हैं उन पर विश्वास न करें।

क्योंकि दोनों ट्विटर पर नहीं हैं’। पोस्ट डालते ही करीब 700 से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया है। वर्तमान में ट्विटर पर अर्जुन और सारा तेंदुलकर के नाम से करीब 18 फर्जी अकाउंट चल रहे हैं।

इनमें से 11 अर्जुन तेंदुलकर और सात सारा तेंदुलकर के नाम से हैं। सचिन केबेटे के एक फर्जी अकाउंट पर तो तीन हजार से अधिक फालोअर हैं तो सारा तेंदुलकर के तीन हजार आठ सौ फालोअर हैं। सारा के फर्जी ट्विटर अकाउंट से बाकायदा राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रप‌त‌ि का भी बना था अकाउंट

Arjun and sara's fake twitter account made

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया गया। कुछ ही समय में हजारों फॉलोअर भी इससे जुड़ गए। राष्ट्रपति भवन को जब इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया।

राष्ट्रपति के ओएसडी ने अकाउंट को फर्जी बताते हुए दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल साइबर सेल में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम ने ट्विटर कंपनी से संपर्क साधा है।

हजारों फॉलोवर भी ज‌ुड़े

Arjun and sara's fake twitter account made

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अज्ञात शख्स ने सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति के नाम से फर्जी अकाउंट बना डाला। कुछ समय में ही इसके हजारों फॉलोअर हो गए। अकाउंट से ट्वीट किया गया कि प्रणब मुखर्जी ट्विटर पर आ गए हैं।

इधर, अकाउंट खुलने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने राष्ट्रपति भवन से इस बारे में जानकारी ली। जांच करने के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिकारिक तौर पर बताया गया कि प्रणब मुखर्जी ट्विटर पर नहीं आए हैं। किसी ने फर्जी तरीके से अकाउंट बनाया है। इसके बाद कंपनी ने अकाउंट बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed