फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   are media supporting narendra modi

मीडिया मोदी का समर्थक होता जा रहा है?

Wed, 05 Feb 2014 04:36 PM IST
शकील अख्तर/बीबीसी उर्दू संवाददाता
शकील अख्तर/बीबीसी उर्दू संवाददाता Updated Wed, 05 Feb 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
are media supporting narendra modi

जब आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ संसद के पास की सड़क पर धरना दिया था तो उन्हें शुरुआत में मीडिया में ज़बर्दस्त कवरेज मिली।

विज्ञापन


और मीडिया का रवैया भी पूरी तरह सकारात्मक रहा लेकिन धरना जैसे ही दूसरे दिन में दाखिल हुआ लगभग सारे ही टीवी चैनल अचानक केजरीवाल और उनके धरने के विरोधी हो गए।
विज्ञापन


मीडिया का विरोध इतना अचानक, सामूहिक और स्पष्ट था कि ख़ुद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मीडिया को अचानक क्या हो गया।

'आप' ने बदल दिया राजनीतिक परिदृश्य

are media supporting narendra modi

आम आदमी पार्टी अभी एक साल पहले अस्तित्व में आई है और ख़ुद उसे इस बात का भ्रम या गुमान तक नहीं था कि वह पहले ही चुनाव में दिल्ली में सत्ता में आ जाएगी।

अब वह संसदीय चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के उम्मीदवार निर्धारित करने और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण घोषणा पत्र या भविष्य का दृष्टिकोण पत्र तैयार करने में व्यस्त है।

इस वक़्त किसी को भी मालूम नहीं है कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में क्या भूमिका निभाएगी लेकिन इतना ज़रूर है कि पार्टी ने एक भी नेता और उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे बिना भारत का राजनीतिक परिदृश्य ही बदल दिया है।

इस नई ने पार्टी कांग्रेस और भाजपा से लेकर सभी क्षेत्रीय दलों तक में एक बेचैनी सी पैदा कर दी है।

भारत का मीडिया

are media supporting narendra modi

दूसरी ओर भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है और प्रधानमंत्री पद के लिए उनका रास्ता दिन प्रतिदिन आसान होता जा रहा है।

मोदी के लिए बेहतर अवसरों के लिहाज से अब भारत का मीडिया भी रंग बदलता जा रहा है और लगभग सभी टीवी चैनलों पर समाचारों और विश्लेषणों में अचानक मोदी की ओर झुकाव दिखने लगा है।

कुछ विश्लेषणात्मक रिपोर्टों के अनुसार कई कॉर्पोरेट मालिकों ने अपने चैनलों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे मोदी के विरोध से बचें और मोदी विरोधी विश्लेषकों और विशेषज्ञों को चर्चा में कम शामिल करें।

विज्ञापन

अहंकारपूर्ण रवैया रहा है मोदी का

are media supporting narendra modi

देश की एक प्रमुख पत्रिका ने अपने एक लेख में लिखा है कि पिछले कुछ हफ़्तों में कम से कम पांच प्रमुख संपादकों को तटस्थ रहने या मोदी विरोधी विचारों के कारण उनके पदों से हटा दिया गया है।

यही नहीं टीवी चैनलों पर अचानक ऐसे विश्लेषकों और पर्यवेक्षकों की संख्या बढ़ गई है जो दक्षिणपंथी विचारधारा वाले हैं।

गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि में नरेंद्र मोदी अधिकांश अंग्रेजी मीडिया को शक शुबहे की नज़र से देखते रहे हैं। मीडिया के प्रति उनका रवैया बेहद अहंकारपूर्ण और एकतरफा रहा है। वह अभी तक पत्रकारों से बचते रहे हैं और साक्षात्कार केवल उसी पत्रकार को देते हैं जिसे वे चाहते हैं।

राजनीति की बिसात

are media supporting narendra modi

साक्षात्कार से पहले वह पत्रकार से सारे सवाल भी मांगते हैं और पत्रकार को यह भी बताया जाता है कि इनमें कौन से सवाल पूछा जाएगा और कौन सा नहीं।

भारत के एक प्रमुख पत्रकार ने कुछ साल पहले एक साक्षात्कार के दौरान जब मोदी से गुजरात दंगों के बारे में सवाल किया तो वे बेहद नाराजगी से साक्षात्कार से उठकर चले गए।

इसके बाद किसी भारतीय पत्रकार ने आमतौर उनसे दंगों के बारे सवाल करने का साहस नहीं किया और अब भी भारतीय मीडिया अपने इस रवैये पर कायम है।

मोदी को कॉरपोरेट हाउस का समर्थन!

are media supporting narendra modi

शायद ही कभी भारत के किसी कॉरपोरेट हाउस ने धार्मिक नरसंहार, जातिवाद, जातीय भेदभाव या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर कोई स्टैंड लिया हो। वो इन मुद्दों पर हमेशा ही चुप रहे हैं।

मोदी उन्हें एक खुली अर्थव्यवस्था के वाहक और सुधारवादी नेता नज़र आते हैं।

मोदी का साथ देना इसलिए भी उनके लिए स्वाभाविक है कि वे मौजूदा चुनावी राजनीति की बिसात पर पराजित मोहरों के साथ प्रतिबद्धता दिखा कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे। भारतीय मीडिया भी अचानक इसलिए मोदी के रंग में रंगा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed