iPhone 6 का ऑर्डर कराइए बुक, तय हो गई मिलने की तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्पल इंडिया ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर दी है कि आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस 17 अक्टूबर, शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इन दोनों फोन्स के लिए प्री ऑर्डर 7 अक्टूबर, मंगलवार से शुरू हो जाएंगे।
हालांकि, अभी कंपनी ने दोनों ही फोन की कीमत जारी नहीं की है। लेकिन कई वेबसाइट्स ने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को 56 हजार की शुरूआती कीमत पर बुक करना शुरू कर दिया है।
अमेजन पर इसकी कीमत लगभग 46 हजार बताई जा रही है।
जानिए फीचर्स
आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस दोनों ही 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के वर्जन में खरीदे जा सकेंगे। दोनों मॉडल्स में 8 मेगापिक्सल रियर और 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। दोनों ही फोन 2जी, 3जी और 4जी को सपोर्ट करते हैं।
हालांकि दोनों फोन्स की स्क्रीन साइज अलग-अलग है। आईफोन 6 की स्क्रीन 4.7 इंच की है वहीं आईफोन 6 प्लस की स्क्रीन साइज 5.5 इंच की है।
अगर मोटाई में अंतर देखा जाए तो आईफोन 5एस की मोटाई 7.6 मिमि थी। वहीं आईफोन की सिक्स्थ जनरेशन के फोन में आईफओन 6, 6.9 मिमि की मोटाई और आईफोन 6 प्लस, 7.1 मिमि की मोटाई के साथ लॉन्च किए गए हैं।
आईफोन का पिछला वर्जन भारत में 55 हजार की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत फिलहाल 30 हजार के आसपास है।