मरने से पहले 4,000 करोड़ का दान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्पल के प्रमुख टिम कुक ने मरने से पहले अपनी अधिकांश संपत्ति दान करने की घोषणा की है। 'फॉर्च्यून' पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कुक ने कहा कि वह दस साल के अपने भतीजे की कॉलेज की पढ़ाई का खर्चा निकालकर बाक़ी सारी संपत्ति दान कर देंगे।
विश्व की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी के प्रमुख के पास 80 करोड़ डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपये) से ज्यादा की संपत्ति है। इस घोषणा के बाद वह उन अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति दान की है। इनमें फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग भी शामिल हैं।
ऐसे हुई दान के इस अभियान की शुरूआत
पांच साल पहले अरबपति निवेशक वारेन बफेट और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने 'द गिविंग प्लेज' नाम के अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का मकसद विश्व के तमाम अमीर लोगों को अपनी संपत्ति का कम से कम आधा हिस्सा दान देने के लिए मनाना है।
जकरबर्ग और 100 से अधिक अन्य अमीर अपनी संपत्ति दान करने के लिए 'नैतिक प्रतिबद्धता' पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। फरवरी 2014 में कुक के मूल वेतन में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 92 लाख डॉलर प्रति वर्ष पहुँच गई। फॉर्च्यून पत्रिका के मुताबिक उनके पास करीब 12 करोड़ डॉलर मूल्य के एप्पल के शेयर और 66।5 करोड़ डॉलर के अन्य शेयर हैं।