फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   apj abdul kalam's 10 last social media message

10 अंतिम बातें, जो दुनिया से कह गए 'मिसाइल मैन'

Tue, 28 Jul 2015 01:12 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
apj abdul kalam's 10 last social media message

एपीजे अब्दुल कलाम अपनी बातों से हमेशा ही युवाओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया करते थे। हर युवा के अंदर के जोश को बाहर लाकर उसे देश के लायक कैसे बनाना है वो बखूबी जानते थे। इसलिए हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते या कहते थे जिससे देश का युवा सीधे जुड़ा हुआ महसूस करता था।

विज्ञापन


आइए हम आपको बताते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजाद ने दुनिया से रुखसती लेने से पहले कौन सी अंतिम दस बातें पूरी दुनिया के साथ साझा की थीं।
विज्ञापन


27 जुलाई जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन मिसाइल मैन को शिलांग स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान में उनको व्याख्यान देना था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह 'क्रिएटिंग ए लाइवेबल प्लेनेट अर्थ' विषय पर आज आईआईएम में व्याख्यान देने जा रहे हैं। यह उनकी जिदंगी का अंतिम व्याख्यान था जोकि उन्होंने आईआईएम शिलांग के छात्रों को दिया। इसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा और वो हम सबको छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




'आप सभी ने कठिन समय पर देश की सेवा की'

apj abdul kalam's 10 last social media message

26 जुलाई, 2015 के दिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भारत देश के जवानों को याद किया। उन्होंने ऑपरेशन विजय की वर्षगांठ के मौके पर देश के जवानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप सभी ने कठिन समय पर देश की सेवा की है। आपके योगदान के प्रति मैं अपना सम्मान प्रकट करता हूं।




23 जुलाई को एक बार फिर उन्होंने कहा कि अदम्य भावना दो आधार स्तम्‍भों पर टिका हुआ है। एक है दृष्टि और दूसरा है दृढ़ सोच।




20 जुलाई को एपीजे अब्दुल कलाम आजाद ने एक ऐसी जानकारी दुनिया के संग बांटी जिसे शायद हर एक शिष्य और उनका फॉलोअर जानना चाहता होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए अपने 92 वर्षीय शिक्षक चिन्नादुराई के बारे में बताया। मिसाइल मैन ने बताया कि वर्ष 1952 में चिन्नादुराई जी ने मुझे न्यूक्लियर फिजिक्स पढ़ाई थी। अपने शिक्षक की फोटो भी उन्होंने शेयर की।



'वही लोग महासागरों की खोज करते हैं'

apj abdul kalam's 10 last social media message

19 जुलाई को एक बार फिर उन्होंने पूरी दुनिया के युवाओं में जोश भरने वाली बात की। पूर्व राष्ट्रपति युवाओं को जोश की खुराक देने में कोई कमी नहीं रखते थे। वह चाहते थे कि इस देश का युवा हमेशा जोश मे रहे।

19 जुलाई को उन्होंने‌ लिखा कि जो लोग किनारों को खोने का माद्दा रखते हैं, वही लोग महासागरों की खोज करते हैं। युवाओं के अंदर जोश भरने के लिए उनके द्वारा कही गई बातें बहुत अहम स्‍थान रखती थीं।




18 जुलाई को उन्होंने नेल्सन मंडेला के जन्मशती के मौके पर पुरानी बातों को याद करते हुए अपनी एक फोटो को शेयर किया। इस फोटो में वो नेल्सन मंडेला के साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि नेल्सन मंडेला जैसे लोग इतिहास में कम ही होते हैं। साथ ही उन्होंने देश भर में सभी को ईद की मुबारक बाद भी दी।




blockquote class="twitter-tweet" lang="en">

Remembering the great soul, Nelson Mandela on his birth anniversary today. Such noble humans are rare in history. http://t.co/1V1TJOfT7j

— APJ Abdul Kalam (@APJAbdulKalam) July 18, 2015



'कुछ बड़ा होने का इंतजार मत कीजिए'

apj abdul kalam's 10 last social media message

एपीजे अब्दुल कलाम आजाद ने ये बात शायद उन लोगों से ही कही होगी जो काम नहीं करते और कुछ बड़ा होने का इंतजार करते हैं। मिसाइल मैन का यह संदेश लोगों को झकझोरने वाला है।

उन्होंने ऐसे ही लोगों से कहा था कि कुछ बड़ा होने का इंतजार मत कीजिए। जो कुछ आपके पास अभी है, उसी से शुरुआत कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सादगी और सत्यता के बिना कोई भी महानता काम की नहीं है।










11 जुलाई को एक बार फिर कलाम ने युवाओं की सृजनात्मकता को लेकर एक बेहतरीन बात की है। सृजनात्मकता सोचने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है। कलाम ने इस ट्वीट के जरिए युवाओं को एक बार फिर सृजनात्मकता पर जोर देने के लिए कहा।



'आप पर गर्व है और इस टीम का हिस्सा होने पर खुशी भी'

apj abdul kalam's 10 last social media message

10 जुलाई पर सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसरो की टीम को बधाई दी। उन्होंने इसरो के साथियों को बधाई देते हुए कहा कि आप पर गर्व है और इस टीम का हिस्सा होने पर खुशी भी है।

गौरतलब है कि इसरो ने ब्रिटेन पांच सेटेलाइट लांच करके वैश्विक स्तर पर अपनी एक और पहचान बनाई थी। इसके बाद ही कलाम ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन को एक शानदार ऑर्गनाइजेशन बताया था।




8 जुलाई को मिसाइल मैन उत्तर प्रदेश के कन्नौज में थे। कन्नौज में 250 किलोवाट के सोलर पॉवर की तारीफ करते हुए उन्होंने ट्वीट किया था। साथ ही कहा था ‌कि यह एक अच्छा प्रयास है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed