फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aparna Yadav, Mulayam's Daughter In Law Praises Modi

मुलायम की बहू ने की मोदी की तारीफ

Fri, 14 Nov 2014 08:02 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
Aparna Yadav, Mulayam's Daughter In Law Praises Modi

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। अपर्णा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

विज्ञापन


मामला खास इसलिए भी हो जाता है क्योंकि जब सपा मुखिया और सीएम अखिलेश, पीएम पर निशाना साध रहे हैं तो फिर मुलायम की छोटी बहू मोदी के समर्थन में क्यों हैं? क्या यादव परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है?
विज्ञापन


अपर्णा ने मोदी की तुलना महात्मा गांधी से भी की। अपर्णा इससे पहले भी मोदी सरकार की तारीफ करती रही हैं। अब मुलायम के विरोधी अपर्णा के बयान में सियासी अर्थ ढूंढने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर्णा, मुलायम के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। 2011 में प्रतीक और अपर्णा की शादी हुई थी। ये शाही शादी बेहद चर्चाओं में रही थी। अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट लखनऊ के पत्रकार हैं।

अखिलेश के काम पर सवाल क्यों?

Aparna Yadav, Mulayam's Daughter In Law Praises Modi

अपर्णा ने एक दो बार सार्वजनिक रूप से यूपी सरकार के काम पर भी सवाल उठाए हैं। जब यूपी में उनके अपने परिवार की सरकार है तो फिर क्या वजह रही जो उन्होंने ऐसा किया?

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में तो सिर्फ एक ही मंत्रालय चलता है जिसका नाम है भौकाल मंत्रालय। इससे पहले भी महिला सुरक्षा पर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि,"महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितनी भी हेल्पलाइन लॉन्च की गईं उनमें अधिकतर बेकार रहीं। 100 नंबर ही सबसे बेहतर है।"

ऐसा उन्होंने तब कहा जब कुछ दिन पहले ही अखिलेश सरकार ने 1090 हेल्पलाइन लॉन्च की थी। अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव जहां एक ओर इस हेल्पलाइन का प्रचार कर रही थीं वहीं दूसरी ओर अपर्णा का ये बयान सुर्खियों में छाया था।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ये उनकी निजी राय हो सकती है, वे गैरराजनीतिक हैं।

अपर्णा को अपनी बात कहने का हक: बीजेपी

Aparna Yadav, Mulayam's Daughter In Law Praises Modi

अपर्णा ने मोदी की तारीफ की तो बीजेपी को मानो बैठे बिठाए मौका मिल गया। यूपी में अपने लिए जमीन तैयार कर रही भाजपा मुलायम और सपा पर हमलावर हो गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि,"स्वतंत्र भारत के हर शख्स को अपनी बात कहने का हक है, उन्होंने अपनी बात कही है और अब आगे देखा जाएगा कि क्या होता है।"

एक टीवी चैनल से बात करते हुए वाजपेई ने कहा कि,"इंसान धीरे धीरे जानने लगता है कि क्या सही है और क्या गलत, अब वह मोदी जी के विचारों का सम्मान कर रही हैं, यह अच्छी बात है।"

आगे की संभावनाओं पर वाजपेई ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये यादव परिवार का अंदरुनी मामला है।

मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया: अपर्णा

Aparna Yadav, Mulayam's Daughter In Law Praises Modi

मुलायम के घर से कथित फूट की खबरें सामने आईं तो अपर्णा खुद सामने आ गईं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बातों का गलत अर्थ निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि," मैंने भौकाल शब्द का इस्तेमाल भी दूसरे अर्थों में किया था लेकिन इसे भी गलत समझा गया। जब देश में मुझ जैसी महिला की बातों को गलत तरह से पेश किया जा सकता है तो समझ लीजिए कि बाकी महिलाओं के साथ क्या होता होगा।"

अपर्णा ने कहा कि,"प्रदेश सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, बढ़िया काम कर रही है और इससे बेहतर काम शायद ही किसी सरकार ने किया होगा। हर बार मेरी बातों का अर्थ गलत निकाला गया है"

अपर्णा के सामने आने से ये तो साफ है कि कुनबे में फूट की खबरों से परिवार परेशान था। अब देखना ये होगा कि अपर्णा सपा के मंच पर कब दिखाई देती हैं।

अखिलेश ने साधा था मोदी पर निशाना

Aparna Yadav, Mulayam's Daughter In Law Praises Modi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की तुलना आइस बकेट चैलेंज से की।

बुधवार को लखनऊ के एक कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने मोदी के इस सफाई अभियान को एक बेवजह का फैशन बताया। उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसा फैशन कौन शुरू करता और और ये कहां से आता है।

अखिलेश यादव ने कहा 'कुछ दिन पहले ठंडे पानी से नहाने का फैशन आया था और अब झाड़ू लगाने का फैशन आया है। कुछ दिन पहले लोग खुद ठंडे पानी से नहाते थे और दूसरों को इसका चैलेंज देते थे। इसी तरह से अब झाड़ू लगाने का फैशन शुरू हुआ है जिसमें लोग दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed