फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anytime ramchandra can be arrested, warrant released

बिहार चुनाव: रामचंद्र के ऊपर लटक रही ही गिरफ्तारी की तलवार, आदेश जारी

Sun, 04 Oct 2015 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Oct 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
anytime ramchandra can be arrested, warrant released

बिहार में चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा एकदम चढ़ा हुआ है तो सूबे की समाजवादी पार्टी के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। बिहार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की गिरफ्तारी का पुलिस ने आदेश जारी कर दिया है। रामचंद्र किसी भी वक्त गिरफ्तार किए जा सकते हैं। गिफ्तारी की तलवार रामचंद्र के पीए राजेश पर भी लटक रही है।

विज्ञापन


रामचंद्र यादव पर टिकट देने के बदले 10 लाख रुपए लेने का आरोप है। जांच में पुलिस ने टिकट के लिए पैसे लेने की बात सही मानी है। पुलिस लगातार रामचंद्र को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


रामचंद्र के अलावा बाहुबली विधायक सुरेंद्र यादव की गिरफ्तारी का भी आदेश जारी किया गया है। सुरेंद्र यादव के खिलाफ ठेकेदार से रंगदारी वसूलने का आरोप है, जिसे पुलिस ने जांच में सही ठहराया है। फिलहाल सुरेंद्र यादव फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने किया रामचंद्र को कठघरे में खड़ा?

anytime ramchandra can be arrested, warrant released

दरअसल, वेंकटेश नाम के शख्स ने रामचंद्र यादव पर टिकट के लिए रुपए मांगने का आरोप लगाया था। वेंकटेश के मुताबिक रामचंद्र ने उससे 10 लाख रुपए के बदले टिकट देने को कहा था।

उधर रामचंद्र ने अपने ऊपर लगे आरोप को नकार दिया था और गरीबी का हवाला देते हुए कहा था कि वो गरीब के बच्चे हैं, इसलिए उन्हें इस विवाद में साजिशन फंसाया जा रहा है।

इस बाबत रामचंद्र ने चुनाव आयोग से जांच के लिए गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस जांच में रामचंद्र के ऊपर लगे आरोप साबित होते दिख रहे हैं। पुलिस किसी भी वक्त रामचंद्र को गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed