फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   any minister have does not do any illegal work

किसी भी मंत्री ने नहीं किया कोई भी गैर कानूनी काम- नायडू

Mon, 20 Jul 2015 07:28 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
any minister have does not do any illegal work

संसद सत्र से पहले कांग्रेस की ओर से सुषमा स्वराज, शिवराज चौहान और वसुंधरा के इस्तीफ़ो की मांग को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने ख़ारिज कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के बाद वेंकैया नायडू ने कहा, "इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता. और संसद पर किसी का हुक्म नहीं चलता।

हमारी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार है।" उन्होंने ये भी कहा कि सरकार मॉनसून सत्र में सभी विषयों पर चर्चा करने को तैयार है. इससे पहले विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफ़े की मांग की थी।

विज्ञापन

संसद चलाने के लिए करनी होगी पहल-मोदी

any minister have does not do any illegal work

कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा, “राजनीति में नैतिकता का बहुत महत्व है। इस सत्र में कांग्रेस की मांग रहेगी कि व्यापमं की निष्पक्ष जांच के लिए शिवराज चौहान इस्तीफ़ा दें।”

उनका कहना था कि ललित मोदी के मसले पर वसुंधरा और सुषमा स्वराज की ललित मोदी को ‘अनैतिक मदद’ के कारण उन्हें भी पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमें भूमि बिल पर आगे कदम उठाने चाहिए।"

नरेंद्र मोदी ने कहा, "संसद लोकतंत्र के लिए बेहद अहम है. संसद का उपयोग सभी मुद्दों पर बात करने के लिए किया जाना चाहिए. हमारी सरकार सभी मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार है।"

सर्वदलीय बैठक में मोदी ने आगे कहा, "सरकार को संसद चलाने के लिए पहल करनी होगी और जिम्मेदारियां उठानी होंगी. लेकिन ये भी जरूरी है कि ये जिम्मेदारी सब मिलकर निभाए."

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed