फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anurag kumar winning pic.

एक फोटो खींच यूपी के लाल ने जीता 72 लाख का इनाम

Sat, 21 Mar 2015 12:05 PM IST
अरुण चन्द/अमर उजाला, गोरखपुर
अरुण चन्द/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
anurag kumar winning pic.

'फाइनल राउंड के लिए पांच प्रतिभागियों की फोटो चुनी गई थी। दुबई से मेरे पास जो फोन आया, उसमें आमंत्रण के साथ सिर्फ इतनी ही जानकारी दी गई कि इन पांच में मेरा भी नाम शामिल है। यूं तो जब मैने अपनी फोटो भेजी थी तभी पूरा भरोसा था कि वह प्राइज जीतेगी।

विज्ञापन


मगर मैने पहले, दूसरे या तीसरे स्थान की कल्पना की थी। विनर के नाम नीचे के क्रम से बोले जा रहे थे। पांचवां, चौथा और फिर तीसरा... जैसे-जैसे सिलसिला ऊपर की तरफ बढ़ रहा था धड़कने भी तेज हो रही थीं। मगर जैसे ही ग्रैंड अवार्ड के लिए मेरा नाम पुकारा गया, खुशी का ठिकाना नहीं रहा।'
विज्ञापन


भारत की तरफ से दुबई में 16 मार्च को हमदन बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवार्ड पाने वाले अनुराग कुमार ने ‘अमर उजाला’ से अपनी इस उपलब्धि और खुशी के पल को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदनगर की होली की फोटो

anurag kumar winning pic.

गोरखपुर के चौरीचौरा के रहने वाले अनुराग का बचपन से ही कला के क्षेत्र में रुझान रहा।

इंटरमीडिएट के बाद से ही उन्होंने फोटोग्राफी को अपना कैरियर बनाया। लखनऊ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स में एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन ऑर्ट) की पढ़ाई के दौरान ही 2011 में उन्होंने मथुरा के नंदनगर में होली की यह विनिंग तस्वीर उतारी।

वहां जाने की प्रेरणा उन्हें उनके सीनियर की फोटो देखकर मिली जो 2009 में वहां से लौट कर आए थे। उन्हें यह जगह इतनी भाई कि तब से हर साल होली में वे वहां जाते हैं।

गुरु स्टीव मैकरी को आदर्श मानते हैं अनुराग

anurag kumar winning pic.

दुबई में हुई फोटो प्रतियोगिता का इस बार का विषय ‘जीवन में रंग’ था। अनुराग कहते है कि इस विषय के लिए उन्हें नंदनगर के होली की यह फोटो ही सबसे मुफीद लगी। अनुराग को शुरू से ट्रेवल फोटोग्राफी का शौक है।

वे कहते हैं कि मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े होने और कैरियर में फिलहाल संघर्ष का दौर होने की वजह से उनका यह शौक अभी सपना ही था। मगर इनाम में मिली 72 लाख रुपये की रकम से अब वह इस शौक को पूरा करेंगे। जहां जाने का सपना वे सालों से संजोए हुए हैं। अपने कैमरे की किट पूरी करेंगे। अच्छे लेंस लेंगे और खुद का एक लैपटॉप भी।

फोटोग्राफी के गुरु स्टीव मैकरी को आदर्श मानने वाले अनुराग उन्हें सैल्यूट करते हैं। उनका कहना है कि कृष्ण की नगरी नंदनगर उनके लिए इस लिए खास बन गई क्योंकि इस बार की होली में उन्हें वहां मैकरी से मिलने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed