फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anupam Kher Sayas Article 370 should be abolished

धारा 370 को खत्म कर दिया जाना चाहिए: अनुपम खेर

Sun, 12 Apr 2015 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Apr 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Sayas Article 370 should be abolished

कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाली धारा 370 को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी राय देते हुए कहा है कि व्यक्तिगत तौर पर उनका मानना है कि धारा 370 को खत्म कर देना चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा ने भी 2014 के आम चुनावों के अपने चुनावी घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर धारा 370 को खत्म करने की बात कही थी।

अनुपम खेर ने कश्मीर के विस्थापित पंडितों के पुनर्वास पर देरी के लिए भी अपना दर्द बयान किया। मीडिया से बात करते हुए खेर ने कहा कि सबको पता है कि कश्मीरी पंडित 25 साल से भी ज्यादा से कश्मीर से बाहर रहने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने ही देश में कश्मीरी पंडितों को शरणार्थियों का जैसा जीवन जीना पड़ रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कश्मीरी पंडितों को बसाने के प्लान को अंतिम रूप देने में देश की सरकार को 25 लग गए हैं। फिर भी हालात ये हैं कि गृहमंत्रालय ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का ऐलान किया तो उसके विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों ने अपने हक के लिए बंदूक नहीं उठाई और न ही किसी की जान ली तो ऐसे इन प्रदर्शनों का कोई बमतलब नहीं बनता। वहीं कुछ रशीद जैसे लोग कश्मीरी पंडितों से कश्मीर से बाहर जाने के लिए माफी मांगने की बात कह रहे है। ऐसा कहकर आप किस तरह की मूर्खता का परिचय दे रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed