'सम्मान वापसी' के खिलाफ अनुपम का मार्च शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में असहिष्णुता पर चल रही बहस तेज होती जा रही है। शनिवार को फिल्म कलाकार अनुपम खेर, मधुर भंडारकर कई कलाकारों व साहित्यकारों के साथ इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा।
वहीं, अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात का वक्त मांगा है। साथ ही सवाल भी किया कि क्या पिछले 14 महीनों में ही असहिष्णुता बढ़ी है? क्या सिखों की हत्या नहीं हुई, इमरजेंसी नहीं हुई?मार्च फॉर इंडिया नामक मार्च की शुरुआत इंडिया गेट से होगी।
इससे पहले सभी लोग जनपथ स्थित नेशलन म्यूजियम के पास इकट्ठा होंगे। करीब दस बजे काफिला राष्ट्रपति भवन के लिए कूच करेगा। इसमें अनुपम खेर, निर्देशक मधुर भंडाकर, गायक अनूप जलोटा, साहित्यकार नरेंद्र कोहली, रंगकर्मी दयाप्रकाश सिंहा समेत करीब पचास बुद्धिजीवी साथ होंगे।
अनुपम खेर के सवाल
अनुपम खेर ने शुक्रवार को ट्वीट कर आम लोगों से मार्च से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि शनिवार का दिन देश में अंतर आत्मा की आजादी का उत्सव है। हिंदुस्तानी होने के नाते हम सभी को मार्च से जुड़ना चाहिये। खेर ने आगे लिखा है कि लोगों की प्रतिक्रिया काफी उत्सावर्धक है।
वहीं, अनुपम खेर ने सवाल उठाया कि क्या पिछले 14 महीनों में ही असहिष्णुता बढ़ी है? सिखों की हत्या नहीं हुई, इमरजेंसी नहीं हुई?
क्या प्रधानमंत्री जी के पास आप गए कि हमसे मिलना चाहते हैं, आपसे बात करना चाहते हैं देश के माहौल पर? हमने पीएम को लेटर लिखा है, ट्विट किया है, मिलने का समय मांगा है। पीएम थोड़े ही खुद जाएंगे इन लोगों से बात करने।