अनुपम खेर को फिर आ सकता है पाक से बुलावा
फैशन और सांस्कृतिक उत्सव शान-ए-पाकिस्तान के दूसरे संस्करण का आयोजन ऐतिहासिक शहर लाहौर में हो सकता है। कार्यक्रम के आयोजक दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।
‘क्या दिल्ली, क्या लाहौर’ थीम वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों को फैशन, खानपान और संगीत के जरिये एक दूसरे के करीब लाना है। कार्यक्रम के पहले संस्करण का आयोजन पिछले साल देश की राजधानी में हुआ था।
कार्यक्रम की आयोजक हुमा नासर ने ई-मेल इंटरव्यू के जरिये बताया कि खेर के वीजा खारिज होने का पाकिस्तान में भारतीयों के आतिथ्य से कोई लेनादेना नहीं है।
अगले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं
उनके जैसे दिग्गज अभिनेता और कोई भी भारतीय जो पाकिस्तान आना चाहते हैं, को
पाकिस्तान में सराहा जाता है। हुमा ने बताया कि वे लोग संबंधित अधिकारियों
के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सबकुछ ठीक चल रहा है।
चूंकि खेर को इस बार
वीजा नहीं मिला, लेकिन हम उन्हें मार्च में होने वाले अपने अगले
कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करना चाहेंगे। यह कार्यक्रम 20 से 22 मार्च तक
होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान के संगीतकार ‘एक शाम’ कार्यक्रम में शामिल
होंगे।
आयोजन में सब्यसाची मुखर्जी, राघवेंद्र राठौर, नीता लुल्ला, मीरा
मुजफ्फर अली और सामंत चौहान जैसे भारतीय फैशन डिजाइनर भी शामिल होंगे।