फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   International Shooter Anu Tomar Will Ask for Modi's Help to get her Own Rifle

यूपी की बेटी पीएम मोदी से मांगेगी राइफल

Mon, 10 Nov 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 10 Nov 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
International Shooter Anu Tomar Will Ask for Modi's Help to get her Own Rifle

अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर उधार की राइफल से 94 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी है। देश और विदेश में नाम रौशन कर रही शूटर को खुद की राइफल न होने का मलाल है।

विज्ञापन


रविवार को भूटान के थिंपू शहर में हुई प्रथम इंडो भूटान बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीतकर लौटी अनु का जोरदार स्वागत किया गया।

28 अक्तूबर से एक नवंबर तक चली चैंपियनशिप में अनु तोमर ने 300 मीटर राइफल प्रोन पॉजिशन में एकल वर्ग में कांस्य और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 300 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक और एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। अनु तोमर रेलवे विभाग में सीनियर क्लर्क पद पर दिल्ली में तैनात हैं।
विज्ञापन

मोदी से मांगेगी मदद

International Shooter Anu Tomar Will Ask for Modi's Help to get her Own Rifle

अनु के मुताबिक वह अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 86 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आठ पदक जीत चुकी है। ये पदक उधार की राइफल से जीते हैं। राइफल करीब 11 लाख रुपये की है। जिसे लेने के लिए अनु के पास पैसे नहीं हैं। राइफल के लिए डीएम, मंत्री और नेताओं से गुहार लगा चुकी है। कोई भी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

अनु का कहना है कि वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाएंगी। अनु का कहना है कि प्रदेश में खेल प्रतिभाएं बहुत हैं, लेकिन सरकारी स्तर से मदद न मिलने के कारण वह दम तोड़ देती हैं। दूसरों राज्यों में खिलाड़ियों को सरकार भरपूर मदद कर रही है।

रविवार को बड़ौत लौटने अनु का गरम जोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में धर्म पाल सिंह पुट्ठी, डॉ. आत्मा राम तोमर, मलखान सिंह, तेज सिंह, मुकेश, विनोद, डॉ. रामपाल सिंह, सागर, सौरव, रविंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed