{"_id":"eb554026-7a7c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"antony-says-he-is-ready-for-parliament-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर सौदे में एंटनी का इस्तीफे से इनकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हेलीकॉप्टर सौदे में एंटनी का इस्तीफे से इनकार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षामंत्री एके एंटनी ने हेलीकॉप्टर सौदे में इस्तीफा देने के संभावनाओं से इनकार किया है। उन्होंने संसद में सभी तथ्यों को रखने का वादा किया है। एंटनी ने कहा कि इस सौदे के दोषियों के साथ रहम नहीं किया जाएगा। ब्रह्मोस एयरोस्पेस संयुक्त उपक्रम के 15 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में एंटनी ने विपक्ष के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया कि रक्षा मंत्रालय इस घूसखोरी के बारे में सामने आई रिपोर्टों पर सोता रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के दिन से ही मंत्रालय कार्रवाई कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इटली और ब्रिटेन से इस मामले में जानकारी हासिल करने के उनके प्रयास अब तक कामयाब नहीं हुए हैं। एंटनी ने कहा कि हम मामले की जड़ तक जाएंगे और दोषी को खोज निकालेंगे। हम गुनहगारों को अधिकतम सजा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के लिए सभी प्रयास किए गए लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद इटली के अभियोजकों और सरकार से तथा ब्रिटेन से जानकारी मांगी लेकिन अभी तक इसमें सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके बाद रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी और सीबीआई के अधिकारी को इटली भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम दोषी के साथ कोई रहम नहीं करेंगे। खुद को बेदाग रखने के लिए हड़बडी़ में कदम उठाने संबंधी विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे हाथ एकदम साफ हैं। हमारे पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है।
यह पूछने पर कि उनके जैसे स्वच्छ छवि के मंत्री के रहते इस तरह की दलाली के आरोप सामने आने से क्या वह आहत नहीं हैं और क्या इस वजह से वह इस्तीफा देने की सोच रहे हैं? एंटनी ने कहा कि इस सवाल के आधे हिस्से मैं सहमत हूं। यह सच है कि इससे मुझे दुख हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बडी़ पाए जाने पर वह सख्त कदम उठाते हैं और इसके बावजूद जब कुछ गलत होता है तो उन्हें वाकई दुख होता है। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों लोगों की लालच का कोई अंत नहीं है।
इस्तीफे की संभावना को किनारे करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने फर्ज का पालन करूंगा। मैं संसद के सत्र के लिए तैयारी कर रहा हूं। एंटनी ने इस मामले की आंच वायु सेना के लिए लडाकू विमानों की खरीदारी पर पड़ने की संभावनाओं से भी इनकार किया।