पीएम मोदी के नाम पर एंटी वायरस सॉफ्टवेयर ‘नमो’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी आईटी कंपनी इनोवाजीओन ने अपने नए एंटी वायरस साफ्टवेयर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध संक्षिप्त नाम ‘नमो’ पर रखा। यह साफ्टवेयर मॉलवेयर और वायरस के हमलों से कंप्यूटर उपभोक्ताओं को मुफ्त में सुरक्षा मुहैया कराएगा।
अभी कंपनी का मौजूदा संस्करण बेसिक सुरक्षा मुहैया कराता है लेकिन कंपनी की योजना साफ्टवेयर के उन्नत संस्करण को लांच करने की है जोकि एप्पल मैक कंप्यूटरों के लिए होगा। मौजूदा साफ्टवेयर पर नियमित अपडेट मिलते रहेंगे।
इनोवाजीओन के सीईओ अभिषेक गगनेजा ने बताया कि इंटरनेट उपभोक्ताओं के मामले में भारत का स्थान दुनिया में तीसरा है।
सॉफ्टवेयर के जरिए सरकार को संदेश
हालांकि आंकड़ों के अनुसार, मात्र 13 फीसदी लोग ही एंटी वायरस साफ्टवेयर के वैध लाइसेंस का इस्तेमाल करते हैं। जबकि 30 फीसदी लोग ट्रायल संस्करण को रिइंस्टाल कर लेते हैं या फिर कोई अन्य एंटी वायरस साफ्टवेयर का प्रयोग करते हैं।
साथ ही शेष 57 फीसदी सिस्टम में या तो कोई सुरक्षा साफ्टवेयर होता ही नहीं या फिर सुरक्षा के लिए कोई भी एप्लीकेशन इस्तेमाल किया जाता है। हम इसी सेगमेंट को टारगेट करेंगे। हालांकि गगनेजा ने साफ किया कि उनकी कंपनी किसी भी राजनीतिक पार्टी या नेता से जुड़ी हुई नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम इस साफ्टवेयर को बनाकर वर्तमान सरकार को बधाई देना चाहते थे। हम सरकार को यह भी संदेश देना चाहते हैं कि देश की जनता को इस सरकार से बहुत उम्मीदें हैं।