{"_id":"ca8f3d8c379a1c3716608089e16295d6","slug":"anti-naxal-operation-2-000-ex-army-men-for-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों से लोहा लेंगे सेना के रिटायर्ड जवान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सलियों से लोहा लेंगे सेना के रिटायर्ड जवान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 12 Aug 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए केंद्र सरकार ने सेना के 2000 से ज्यादा रिटायर्ड जवानों को सीआरपीएफ में नियुक्त करने का फैसला किया है। यह जवान खासतौर से जंगलों में युद्ध करने में सक्षम और आईईडी ऑपरेशन का सामना करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
यह रिटायर्ड जवान सीआरपीएफ के जवानों को नक्सलियों ने मुकाबला करने के लिए खास ट्रेनिंग देंगे। वर्ष 2011 के बाद यह दूसरा मौका है, जब देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल में इतनी बड़ी संख्या में रिटायर्ड जवानों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और नॉन-कमीशंड ऑफिसर (एनसीओ) से रिटायर्ड सैन्यकर्मियों के लिए कुल 2037 भर्तियों का विज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
इनके लिए अच्छे वेतन का भी प्रावधान रखा गया है। जेसीओ प्रति माह 55 हजार और एनसीओ का वेतन 35 हजार रुपये तक कमा सकता है।
पात्रता नियमों के अनुसार आर्मी रेजीमेंट और पैदल सेना, बख्तरबंद, तोपखाने, बम निरोधक व इंजीनियरिंग कोर से रिटायर्ड जवान इन नियुक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीआरपीएफ के जवानों को सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से सरकार ने इन रिटायर्ड जवानों के लिए कमांडो ट्रेनिंग, बम निरोधक, डॉग हैंडलिंग, विद्रोहियों से निपटने और जंगलों में लड़ने की विशेष ट्रेनिंग अनिवार्य की है।
एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘यह अधिकारी युवा अधिकारियों व जवानों को ट्रेनिंग देंगे और उनके साथ अहम जानकारियां साझा करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनाती के दौरान उनके लिए यह काफी कारगर साबित होगा।’
इन रिटायर्ड अधिकारियों की नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनाती की जाएगी और उनका अनुबंध 3-5 साल का रहेगा। याद रहे कि देश में नक्सलियों से निपटने के लिए सीआरपीएफ के 85 हजार जवान तैनात हैं।