फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ‘Anti-national nominations’ go viral on Facebook.

फेसबुक पर वायरल हुआ, 'राष्ट्र विरोधी नामांकन' गेम

Fri, 26 Feb 2016 12:04 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
‘Anti-national nominations’ go viral on Facebook.

संसद का बजट सत्र चल रहा है। जिसमें अब तक 'राष्ट्र विरोध' और 'राजद्रोह' पर लोकसभा में भावपूर्ण बहस देखने को मिली है।

विज्ञापन


बावजूद इसके कि ये एक सियासी मुद्दा है सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका मजाक बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं।

कुछ फेसबुक यूजर्स ने इस मुद्दे को भुनाते हुए 'राष्ट्र विरोधी' नामांकन खेल शुरू कर दिया है।

ये बिल्कुल उसी तरह का खेल है जैसा एएलएस आइस बकट चैलेंज शुरू हुआ था। ये खेल 2014 में सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था।

कैसे खेला जाता है 'एंटी-नेशनल नॉमिनेशन गेम'?

‘Anti-national nominations’ go viral on Facebook.

फेसबुक पर खेले जा रहे इस 'राष्ट्रविरोधी' नामांकन खेल की शुरूआत एक फेसबुक पोस्ट से होगी। 'राष्ट्रद्रोह' को लेकर आपको अपना स्टेटस फेसबुक पर लिखना होगा। जिसमें आपको अपने पांच अन्य दोस्तों का जिक्र करना होगा।

ये बताना होगा कि आपके ये दोस्त राष्ट्रविरोधियों के समर्थक हैं। अब इन पांचों को इस पोस्ट पर एक दिन के भीतर जवाब देना होगा। उन्हें एक पोस्ट लिखनी होगी जिसमें अपने दूसरे पांच दोस्तों को राष्ट्रद्रोहियों के समर्थक के तौर पर नामांकित करना होगा।

इस खेल के नियमों के मुताबिक, अगर कोई इसमें नामांकित होता है और एक दिन के भीतर उस पर अपना रुख साफ नहीं करता तो वह सजा का हकदार है। उसे 'राष्ट्रद्रोही' माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पहले भी खेले गए हैं ऐसे गेम

‘Anti-national nominations’ go viral on Facebook.

इतना ही नहीं उसे देश की आजादी से जुड़ा एक गाना गाकर सुनाना होगा, साथ ही गुलाब के फूल भी फेंकने होंगे। साथ ही इस प्रक्रिया को उसे अपने स्टेटस पर दर्शाना होगा। जिससे ये अन्य लोगों तक पहुंच सके।

इससे पहले सितंबर में ऐसा ही देखने को मिला था जब फेसबुक यूजर्स से उनकी 10 सबसे खास किताबों के बारे में पूछा गया था। सितंबर 2014 में ये टैगिंग चेन शुरू हुई थी।

जिसमें फेसबुक ने इन स्टेटस को एक साथ मिलाया और आंकलन करके आधिकारिक तौर पर शीर्ष सबसे उल्लेखित किताबों की लिस्ट सबके सामने पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed