{"_id":"1e7c1680-71f6-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"anti-molester-device-developed-by-engineering-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाएगा ‘लेडीज सेफ्टी शॉकर’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाएगा ‘लेडीज सेफ्टी शॉकर’
श्रीविल्लीपुटूर (तमिलनाडु)/एजेंसी
Updated Fri, 08 Feb 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंजीनियरिंग छात्र ने एक ऐसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस विकसित करने का दावा किया है जो लड़कियों को खुद छेड़छाड़ करने वालों से बचाएगी। यह डिवाइस हमलावर को अस्थायी रूप से सुन्न कर देगी।
विज्ञापन
निजी कलासीलिंगम यूनिवर्सिटी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के छात्र वीआर मणिकंदन ने हेयर क्लिप या मोबाइल कवर जैसे दिखने वाले ‘लेडीज सेफ्टी शॉकर’ का निर्माण किया है। एक बटन दबाते ही यह इलेक्ट्रिक शॉक देता है, जिससे हमलावर स्थायी रूप से शक्तिहीन या एकदम सुन्न हो जाता है।
विज्ञापन
डिवाइस में तीन वोल्ट की बैटरी लगी हुई जो सोलर पॉवर से चार्ज की जा सकती है। इसके अलावा डिवाइस में अलार्म भी है जिसकी बीप की आवाज को 20 मीटर की परिधि में सुना जा सकता है।
विज्ञापन
मणिकंदन ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ गैंगरेप जैसी घटनाओं के बढ़ने के चलते इस डिवाइस को बनाने की प्रेरणा मिली। उसने कहा कि यदि कोई व्यक्ति खासकर ट्रेन या बसों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करता है तो यह डिवाइस उसे अस्थायी रूप से सुन्न या शक्तिहीन कर देगा। यह कराटे या मिर्च पाउडर से ज्यादा प्रभावशाली है।