फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anti corruption activist anna hazare

जनतंत्र को खास घरानों से खतरा: अन्ना

Sun, 17 Mar 2013 09:04 PM IST
रालेगण सिद्धि/एजेंसी
रालेगण सिद्धि/एजेंसी Updated Sun, 17 Mar 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
anti corruption activist anna hazare

भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने राजनीति में खास घरानों के बढ़ते प्रभाव को जनतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा के आगामी चुनाव से पहले वह कम से कम छह करोड़ लोगों को ईमानदार सांसद चुनने के लिए जागरूक कर देंगे।

हजारे ने अपने पैतृक गांव महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में रविवार को नेहरू-गांधी अथवा मुलायम सिंह यादव समेत अन्य किसी भी परिवार का नाम लिए बगैर कहा कि देश की राजनीति में कुछ खास घरानों के बढ़ते प्रभाव से जनतंत्र को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


फिर अभियान पर निकलेंगे
इससे शाही व्यवस्था का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि खास घरानों के होने की वजह से अनुभव नहीं होने के बावजूद लोग पदों पर बैठ रहे हैं। इससे देश की हानि हो रही है। वास्तविक प्रतिभाएं पीछे छूट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारे ने कहा कि वह 28 मार्च से 20 अप्रैल तक फिर अपने अभियान पर निकलेंगे। वे इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत पंजाब से करेंगे। इसके बाद हरियाणा और उतर प्रदेश जाएंगे।


संघर्ष के लिए तैयार रहें
इस दौरान वह लोक जागृति कर जनतंत्र मोर्चा बनाएंगे और लोगों से अहिंसात्मक संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील करेंगे।

उन्होंने बेबाकी से स्वीकार किया कि लोग मानते हैं कि अरविंद केजरीवाल और बाबा रामदेव के अलग होने से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम कमजोर हुई है, लेकिन यह सही नहीं है। कुछ लोगों के अलग होने के बाद मुझे जनरल वीके सिंह के रूप में मजबूत सहयोगी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed