{"_id":"e527acac5c20dd3e1a01345ced173a2f","slug":"answer-key-of-ctet-will-be-available-on-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेबसाइट पर देखिए सीटीईटी की आंसर-शीट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब वेबसाइट पर देखिए सीटीईटी की आंसर-शीट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की आंसर-शीट भी वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी-2013 की आंसर-शीट (उत्तर कुंजी) को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह निर्णय परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
सीटीईटी के निदेशक पीतम सिंह के मुताबिक, बोर्ड तीन सितंबर को परिणाम घोषित करेगा।
अगर उम्मीदवार को कोई प्रश्न गलत मिलता है या आंसर-शीट में कोई जवाब गलत है तो उसे सीटीईटी के सहायक सचिव के ध्यान में लाना होगा।
इसके लिए उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट्री प्रूफ लगाने होंगे और उस प्रश्न का सही हल भी दिखाना होगा।
यह सीटीईटी यूनिट को 22 अगस्त तक ईमेल ctet@cbse.gov.in, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और फैक्स (2224103, 22235775) से पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन