फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Another Video from Kaushambi where lady tortured her mother in law.

सास पर बहू की ज्यादती का एक और चौंकाने वाला वीडियो, देखा था आपने

Tue, 12 Jan 2016 03:09 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
Another Video from Kaushambi where lady tortured her mother in law.

बिजनौर में एक बहू के सास को पीटने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है जब एक बहू ने अपनी सास पर इतने जुल्म ढाए हों।

विज्ञापन


इससे पहले कौशांबी में भी एक महिला ने अपनी सास के साथ कुछ ऐसा व्यवहार किया। कौशांबी में सामने आए वीडियो में एक महिला अपनी पति के काम पर चले जाने के बाद अपनी बीमार सास को मारती थी।
विज्ञापन


पति को इस बात का पता ना चले, इसके लिए महिला अपनी सास को बिस्तर से नीचे गिरा देती थी और पति से कहती थी कि नीचे गिरने के कारण सास को चोट लगी है।

शुरुआत में तो पति भी अपनी पत्नी की बात पर भरोसा कर लेता था लेकिन कुछ दिन बात उसे शक होने लगा। हकीकत का पता लगाने के लिए पति ने पत्नी को बिना बताए ही घर में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने कैमरे में अपनी पत्नी की करतूत देखी तो मानो दंग ही रह गया। उसने तुरंत पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई की।

देखें वीडियो-

बिजनौर के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Another Video from Kaushambi where lady tortured her mother in law.

कौशांबी के इस दिल दहला देने वाले वीडियो के बाद अब बिजनौर में भी ताजा मामला सामने आया। आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं कैसे एक बहू अपनी सास के साथ ज्यादती करती दिख रही है।

इस वीडियो में महिला अपने सास को बुरी तरह से पीट रही है।

इस मामले में भी आरोपी महिला के पति ने सीसीटीवी लगवा कर अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान संगीता जैन के रूप में हुई है।

देखें वीडियो

src="https://www.youtube.com/embed/R6-sR6y4Vow" frameborder="0"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed