{"_id":"a6e9707851583b89507b107378d2566f","slug":"another-tmc-leader-questioned-in-sharda-scam-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा स्कैम: TMC के एक और नेता से पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शारदा स्कैम: TMC के एक और नेता से पूछताछ
ब्यूरो, एजेंसी/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 29 Dec 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा चिटफंड घोटाले के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक और नेता शंकुदेव पांडा से पूछताछ की।
विज्ञापन
कभी टीएमसी की युवा इकाई के अध्यक्ष रहे पांडा से ईडी का बयान एजेंसी ने मनी लांड्रिंग नियमों के तहत दर्ज किया है। फिलहाल पार्टी के महासचिव पांडा को समन भेज कर ईडी ने मंगलवार को बुलाया था लेकिन वह सोमवार को ही एजेंसी के सामने हाजिर हो गए।
विज्ञापन
ईडी के सूत्रों के मुताबिक पांडा से पूछताछ मददगार साबित हो सकती है। एजेंसी मामले में पांडा के बयानों का मिलान करेगी और तथ्यों की जांच करेगी। पांडा ने एजेंसी का समन मिलने के बाद कहा था कि वह जांच में हरसंभव सहयोग देंगे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पांडा का नाम शारदा समूह की कम से कम चार कंपनियों में बतौर कर्मचारी सामने आया था। शारदा के मालिक सुदीप्त सेन के खाते से पांडा को 14-15 लाख रुपए का भुगतान किया गया था।
एजेंसी जानना चाहती है कि आखिर पांडा और शारदा के बीच किस तरह के संबंध थे और उनको किस काम के एवज में इतनी बड़ी रकम का भुगतान किया गया था। ईडी ने पांडा से पिछले पांच वर्षों के वित्तीय लेन-देन का ब्योरा और आय का हिसाब भी मांगा।