फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Another student arrest in vyapam scam.

व्यापमं: एक और गिरफ्तारी, बीआरडी छात्र चढ़ा हत्थे

Wed, 01 Jul 2015 08:55 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
Another student arrest in vyapam scam.

मध्य प्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के तहत होने वाले कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट में हुए चर्चित घोटाले के मामले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छात्रों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


पखवारे भर पहले कॉलेज के एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश एसटीएफ ने एक और छात्र सत्येंद्र को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर में गिरफ्तार किया गया सत्येंद्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के रहने वाले संतराम कुर्मी के बेटे सत्येंद्र को मध्य प्रदेश एसटीएफ की टीम ने दो महीने से पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में सत्येंद्र ने बताया कि वह सीपीएमटी में सॉल्वर की भूमिका में 2009 से है। 2009 में उसने पवन नरवरिया के साथ दिल्ली के एक सेंटर पर परीक्षा में बैठकर पेपर सॉल्व किया था। इसके लिए दलाल अभिषेक सचान ने उसे एक लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में वह इंदौर जिले के एक सेंटर पर टीकमगढ़ के आशीष यादव के साथ परीक्षा में बैठा था और उसका पेपर साल्व कराया था। उसने इस धांधली में शामिल कुछ और लागों के भी नाम बताए हैं। सत्येंद्र ने 2012 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था।

एक पखवारे पहले भी हुई थी एक छात्र की गिरफ्तारी

Another student arrest in vyapam scam.

सत्येंद्र के बैच के ही बदायूं जिले के साबिर अली को भी पखवारे भर पहले एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था, जो बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बदले नाम से पढ़ाई से कर रहा है। एसटीएफ ने उसे 2009 में ग्वालियर के एक केंद्र पर ललित कुमार झरिया की जगह परीक्षा देने का दोषी पाया था। साबिर ने इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये लेने की बात स्वीकारी थी।

सात छात्रों से चल रही पूछताछ
व्यापमं घोटाले में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से अब तक 11 विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। इनमें दो को प्राथमिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया जबकि नौ से गहन पूछताछ की गई। इन्हीं नौ में से दो छात्रों साबिर और सत्येंद्र को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। बाकी सात से पूछताछ का सिलसिला अभी भी चल रहा है।

इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस के साथ एसटीएफ और सीबीसीआईडी की टीम गोरखपुर और आसपास के जिलों में दर्जनों बार डेरा डाल चुकी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पिछले 10 साल के छात्रों के रिकॉर्ड भी मध्य प्रदेश पुलिस ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed