{"_id":"5c89b3c3a46c265a8e00788dc50d5a27","slug":"another-minister-embarrasses-nitish-by-giving-pak-clean-chit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के मंत्री बोले, भारतीय जवानों का हत्यारा पाक नहीं ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नीतीश के मंत्री बोले, भारतीय जवानों का हत्यारा पाक नहीं
जमुई/एजेंसी
Updated Sat, 10 Aug 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर पांच जवानों के मारे जाने के मामले में नीतीश सरकार के मंत्री भीम सिंह के विवादास्पद बयान के बाद एक और मंत्री ने इसी तरह का कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन
बिहार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि पांच भारतीय जवानों की हत्या में उसका हाथ नहीं है। मंत्री के इस बयान से नीतीश सरकार के सामने एक बार फिर शर्मसार होने की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
पुंछ में पाकिस्तानी सेना की ओर से पांच भारतीय जवानों की हत्या से जुड़े सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इन हत्याओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। वह हमारा छोटा भाई और पड़ोसी है। राज्य के भाजपा नेताओं ने इस पर कड़ा एतराज जताया है और कहा कि इस बयान से साफ हो गया है कि सिंह किस हद तक मानसिक दिवालिया हो चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री भीम सिंह ने कहा था पुलिस और सैनिक देश के लिए शहीद होने के लिए ही भर्ती किए जाते हैं।
हालांकि बाद में इस पर हंगामा मचने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। राज्य के बीजेपी नेताओं मंगल पांडे और गिरिराज सिंह ने नरेंद्र सिंह के बयान की क़ड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा है कि नरेंद्र सिंह का यह बयान इस मामले में भारत सरकार के रुख और लोगों की भावनाओं के खिलाफ है।