फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   another maid found, hospitalised after jagruti alleged torture

एक और मेड मिली, जागृति ने प्रेस से जलाए थे नितंब

Thu, 07 Nov 2013 06:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Nov 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
another maid found, hospitalised after jagruti alleged torture

बहुजन समाज पार्टी के सांसद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद पुलिस ने बुधवार को जागृति की एक और नौकरानी को ढूंढ निकाला, जिसे कथित तौर पर टॉर्चर किया गया था।

विज्ञापन


धनंजय सिंह के घर पर काम करने वाली राखी भद्रा (35) की मौत हो गई थी और उसे मारने और प्रताड़ित करने का इल्जाम जागृति पर लगा है।

धनंजय को भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अन्य नौकर रामपाल ने भी पिटाई की शिकायत की है।

पुलिस बुधवार को मीना सरदार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां उसके शरीर पर जलाने के निशान थे। पुलिस को वह सांसद के साले के घर से मिली।

मीना को भर्ती कराने के बाद डीएसपी एसपीएस त्यागी ने बताया, "उसके नितंब पर प्रेस से जलाने के निशान है। साथ ही पूरे शरीर में जख्म हैं। जब वह हमें मिली, तो काफी खराब हालत में थी। वह बैठ-चल नहीं सकती।"
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि जागृति उसे जमीन पर खाना देती थी और बिना हाथ इस्तेमाल किए खाने के निर्देश्ा होते थे।

बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जागृति साइक्रिएटिक मरीज हैं। उन्होंने बताया, "जागृति का दिल्ली में बीते कई साल से इलाज चल रहा है।"

हालांकि, धनंजय ने इस पूरे मामले का ठीकरा अपनी पत्नी पर फोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "मई मैं मैंने अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी दाखिल की थी...इसकी एक वजह यह भी थी कि वह नौकरों से बहुत खराब व्यवहार कर रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed