{"_id":"20605eea-129f-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"another-case-of-rape-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फिर गैंगरेप, दलित युवती को बनाया शिकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हरियाणा में फिर गैंगरेप, दलित युवती को बनाया शिकार
कैथल/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Oct 2012 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सच्चाखेड़ा गांव में गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की खुदकुशी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि कैथल में मंगलवार को एक गैंगरेप की वारदात सामने आई। दो लोगों ने कलायत की एक बस्ती में एक दलित लड़की का अपहरण करके गैंगरेप किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह एक युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। सामूहिक दुराचार करने के बाद आरोपी पीड़ित युवती को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित युवती के पिता ने सोमवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को युवती का मेडिकल कराने के बाद पिता के बयान पर सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी लड़की को पास के ही दो लड़के बहला फुसला कर ले गए। रात को आरोपी उसे गली में फेंककर भाग गए। लड़की के अपहरण का पता चलते ही सोमवार शाम को गुस्साए बिरादरी के लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव के उचित कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी राकेश और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके मोबाइल कॉल डिटेल्स के साथ-साथ पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।