{"_id":"090d4012-1765-11e2-ac17-d4ae52bc57c2","slug":"another-case-of-gangrape-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फिर हुआ एक मासूम से गैंग रेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हरियाणा में फिर हुआ एक मासूम से गैंग रेप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में गैंग रेप की वारदातों पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है। जींद में एक दलित लड़की के गैंग रेप के बाद खुदकुशी करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार रात गैंग रेप का एक और मामला सामने आ गया। जिंद इलाके में कुछ दरिंदों ने चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप किया और उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ दरिंदों ने जींद के सैनी रामलीला ग्राउंड में बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसे अगवा कर लिया। उसके बाद उससे गैंग रेप कर देवीलाल चौक के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इस बीच बच्ची के घरवाले बेटी के अचानक गायब होने से परेशान थे। उन्होंने उसे आस-पास ढुंढना शुरू किया तो देवीलाल चौक के पास झाड़ियों में बच्ची लहू-लुहान स्थिति में मिली।
विज्ञापन
परिजनों ने आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने बच्ची के साथ गैंग रेप होने की पुष्टी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन