फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Another case of conversion unfolded in uttar pradesh

UP: धर्म परिवर्तन का एक और मामला!

Fri, 15 Aug 2014 11:26 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Another case of conversion unfolded in uttar pradesh

गौसपुर के बाद धर्म परिवर्तन का एक और मामला बसौद गांव के सामने आया है। मूल रूप से पंजाब की रहने वाली महिला ने एडिशनल एसपी विद्या सागर मिश्र से बृहस्पतिवार को शिकायत की कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ बसौद के युवक ने शादी की। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराया।

विज्ञापन


उसका नाम भी बदल दिया। अब पति के अलावा ससुराल के सभी लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। वह मायके जाना चाहती है, तो उसे कमरे में बंद कर दिया जाता है। एएसपी ने मामला गंभीरता से लेते इसकी जांच सीओ बागपत एनपी सिंह को सौंप दी।             
विज्ञापन


महिला भटिंडा जिले के मुसफ्फर फार्म की रहने वाली है। उसकी पहली शादी पंजाब में ही हुई थी। तब उसका नाम जसप्रीत था। उसने बताया बसौद गांव का अलीम वहां फेरी लगाने जाता था। उसके उसकी मुलाकात हुई जो बाद में प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस कर रही है मामले की जांच

Another case of conversion unfolded in uttar pradesh

तब उसने कहा वह शादी के बाद उसका धर्म नहीं बदलेगा, लेकिन बसौद में आते वह बदल गया। उसने उसका धर्म परिवर्तन कराया। नाम बदलकर शमीना कर दिया। वह बहुत दुखी हुई, लेकिन सब सहती रही। अब बर्दाश्त नहीं होता।             

महिला ने प्रार्थना पत्र में लिखा उसके साथ पति ही नहीं, ससुराल के सभी लोग मारपीट करते हैं। उसे बहुत परेशान किया जा रहा है। वह भागकर मायके जाना चाहती है, लेकिन जाने नहीं दिया जाता। एसएसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया मामले की जांच सीओ बागपत को दी।

उधर, एएसपी से पहले महिला बागपत नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 की सभासद और वकील रेखा चौहान से मिली और धर्म परिवर्तन से लेकर उत्पीड़न तक की पूरी बात बताई। रेखा ने बताया उन्होंने ही उसे पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed