{"_id":"6a793d4a51d5c17bf6fbc669422a17b1","slug":"another-allocation-of-coal-blocks-to-rajasthan-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान को एक और कोल ब्लॉक का आवंटन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान को एक और कोल ब्लॉक का आवंटन
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को बिजली परियोजनाओं के लिए कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोयला मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ मे स्थित 'केंते एक्सटेंशन' कोल ब्लॉक का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने 'केंते एक्सटेंशन' कोल ब्लॉक का आवंटन राज्य को पूर्व में आवंटित 'पारसा ईस्ट एवं कांटा बासन' और 'पारसा' कोल ब्लॉक्स के अतिरिक्त किया है।
विज्ञापन
ऊर्जा राज्यमंत्री ने बताया कि कोल ब्लॉक्स के आवंटन से उत्पादन निगम की वर्तमान में चल रही 250-250 मेगावाट की छबड़ा में स्थित दो इकाईयों और 600-600 मेगावाट की काली सिंध में स्थित दो इकाइयों के लिए कोयले की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित 660-660 मेगावाट की छबड़ा में स्थित दो इकाइयों और 660-660 मेगावाट की सूरतगढ़ में स्थित दो इकाइयों के लिए भी कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। इससे इन निर्माणाधीन ताप बिजलीघरों की इकाइयों को गति मिल सकेगी।