फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anna wrote letter to Prime Minister on land ordinance.

भू-अध्यादेश पर अन्ना ने पीएम को लिखा पत्र

Thu, 23 Apr 2015 01:23 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Thu, 23 Apr 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Anna wrote letter to Prime Minister on land ordinance.

विवादित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में बदलाव की मांग करते हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


हजारे ने पत्र में लिखा है कि किसानों के हितों की रक्षा करने के वादे के बावजूद सरकार ने दुबारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश जारी कर दिया। सरकार कह रही है कि अध्यादेश किसानों के हित में है, लेकिन तीन अप्रैल को जारी नए अध्यादेश में भी वादे के मुताबिक कोई संशोधन नहीं किया गया।


उन्होंने आगे लिखा है कि किसानों की जमीन निजी संगठनों और उद्योगों के हाथ में देना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। अगर यह अध्यादेश कानून बन जाता है तो किसानों की कई पीढ़ियां तबाह हो जाएंगी।
विज्ञापन


इससे पहले अन्ना ने इसी मसले पर 31 मार्च को पीएम को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed