फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anna writes to PM to fulfill poll promises

मोदी को पत्र लिख अन्ना ने कहा चुनावी वादे पूरे करो

Fri, 01 Jan 2016 10:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Anna writes to PM to fulfill poll promises

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने नववर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अधूरे चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन


अन्ना हजारे ने पीएम मोदी याद दिलाते हुए कहा है कि उन्होंने चुनावों के दौरान किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा है कि उनकी सरकार में और पिछली सरकार यानी कांग्रेस की सरकार में कोई खास अंतर नहीं दिखाई देता।
विज्ञापन


तीन पन्ने में लिखे अन्ना के इस पत्र में पीएम मोदी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही देश के लोगों से वादा खिलाफी करने की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के वादों का क्या हुआ?

Anna writes to PM to fulfill poll promises

नववर्ष की शुभकामनाएं भेजते हुए अन्ना हजारे ने पीएम मोदी से कहा है कि ऐसा लगता है कि वह 2014 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता से किए गए वादे भूल गए हैं।

अन्ना ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों के दौरान लोकपाल और लोकायुक्त कानून का पालन करने समेत काला धन वापस लाने का वादा‌ किया था। उन्होंने कहा कि अब इन वादों को पूरा करने का समय आ गया है।

अन्ना ने लिखा है कि वह इससे पहले भी प्रधानमंत्री को इन मामलों पर कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री उनके पत्रों को अनदेखा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा 'मैं एक बार फिर आपको किए गए वादों के बारे में ध्यान दिलाना चाहता हूं हालांकि इससे पहले भेजे गए मेरे पत्रों को रद्दी की टोकरी में फेक दिया गया है।'

अन्ना ने यह भी कहा क‌ि उन्हें आशा नहीं है कि मोदी उनके पत्रों का जवाब देंगे क्योंकि हर एक पत्र का जवाब देना प्रधानमंत्री के लिए संभव नहीं होता। लेकिन ‌जिसने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और समाज सेवा का काम कर रहा हो उसके पत्र का जवाब दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed