{"_id":"0d7501c89e477b72dc2797d118f267cd","slug":"anna-will-start-his-padyatra-on-25-march-onwards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना 25 मार्च से शुरू करेंगे पदयात्रा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना 25 मार्च से शुरू करेंगे पदयात्रा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के विरोध में वरिष्ठ गांधीवादी नेता अन्ना हजारे अपने सहयोगियों के साथ 25 मार्च से पदयात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
यह पदयात्रा महाराष्ट्र में वर्धा स्थित सेवाग्राम से दिल्ली तक होगी और लगभग 1100 किलोमीटर का सफ़र तय करने के बाद 27 अप्रैल को दिल्ली के राजघाट पहुंचेगी।
विज्ञापन
वर्धा के बापू कुटीर में पदयात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार को अन्ना ने मेधा पाटकर, राजेंद्र सिंह, राजगोपाल, विश्वंभर चौधरी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बताया गया कि आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव अलग से अन्ना हजारे से मिलेंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अन्ना 23 मार्च को पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव जाकर उनके स्मृतिस्थल का दर्शन करेंगे। वहां से वर्धा पहुंचकर वे अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे।
अन्ना ने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान वे भूमि अधिग्रहण कानून पर किसानों को जागृत करेंगे। वर्धा से दिल्ली तक की पदयात्रा प्रमुख रूप से भाजपा शासित राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों से गुजरेगी।
अन्ना के अनुसार, नरेंद्र मोदी सरकार का संशोधित भूमि अधिग्रहण विधेयक किसानों के हित में नहीं है। अन्ना ने अपने सहयोगियों को चेताते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान उन्हें एक सुर में ही बोलना होगा।
अन्ना ने कहा कि जो भी अलग सुर में बात करेगा, उसे मंच पर स्थान नहीं मिलेगा और पदयात्रा के दौरान यदि हिंसा हुई तो इसे स्थगित कर दिया जाएगा।