{"_id":"d4f7af68-1c11-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"anna-will-create-new-core-committee-against-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, अन्ना की नई कोर कमेटी में होंगे कौन-कौन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जानिए, अन्ना की नई कोर कमेटी में होंगे कौन-कौन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे ने तय किया है कि वे नए सिरे से अपनी कोर कमेटी का गठन करेंगे। अन्ना की सहयोगी किरण बेदी के मुताबिक नई टीम में ऐसे लोग शामिल किए जाएंगे, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को आगे ले जाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
टीम के संभावित सदस्यों का जिक्र करते हुए किरण बेदी ने कहा कि इनमें पहला नाम पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह का है, जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए ही भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह भी कोर कमेटी में शामिल किए जा सकते हैं। प्रकाश सिंह ने पुलिस व्यवस्था को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त कराने के लिए जनहित याचिका दाखिल की है। इनके अतिरिक्त पीवी राजगोपाल, राजेंद्र सिंह, मिन्हास मर्चेंट और पूर्व नौकरशाह भूरे लाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
किरण बेदी के मुताबिक अन्ना नए सदस्यों के साथ अपनी पहली बैठक 24 और 25 नवंबर को रालेगण-सिद्धी में कर सकते हैं। किरण बेदी ने बताया कि इस बार टीम अन्ना का आंदोलन पहले से अलग होगा। इसका रजिस्ट्रेशन एक ट्रस्ट के रूप में होगा। उन्होंने बताया कि इसका मुख्यालय रालेगण-सिद्धी में होगा और इसके अन्य केंद्र भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन