फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anna Hazare support Mamata Banerjee

अब ममता बनर्जी के हुए अन्ना हजारे

Wed, 19 Feb 2014 04:21 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
Anna Hazare support Mamata Banerjee

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का समर्थन करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


अन्ना हजारे ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं दीदी (ममता बनर्जी) को एक व्यक्ति या पार्टी के रूप में समर्थन नहीं दे रहा हूं, बल्कि समाज और देश के प्रति उनके जो विचार हैं, उसको मेरा समर्थन है।"
विज्ञापन


इससे पहले अन्ना हजारे अपने सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी का समर्थन करने से यह कहते हुए इनकार कर चुके हैं कि वह खुद को राजनीति से अलग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादगी की तारीफ

Anna Hazare support Mamata Banerjee

ताजा घटनाक्रम में अन्ना ने कहा कि, "मैंने अगर पहली बार देश और समाज के बारे में सोचने वाला व्यक्ति देखा तो वह दीदी हैं। इसलिए मैं उन्हें सपोर्ट कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "एक मुख्यमंत्री होने के नाते वह अपना जीवन आलीशान तरीके से बिता सकती थीं, जैसा कि कई मंत्री बिता रहे हैं, लेकिन वह एक छोटे से कमरे में रहती हैं और सादा जीवन बिताती हैं।"

इससे पहले अन्ना हजारे अरविंद केजरीवाल के बारे में कह चुके हैं कि उन्हें देश और समाज की चिंता नहीं रही, अब उन्हें सिर्फ सत्ता की चिंता है।

अन्ना ने कहा कि उन्होंने देश के बेहतर भविष्य के लिए सभी पार्टियों से 17 मुद्दों पर समर्थन मांगा था लेकिन उन्हें सिर्फ ममता बनर्जी ने ही समर्थन दिया। हालांकि इनमें कई मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर कई राजनीतिक दल सहमत हो गए हैं।

अन्ना के मुद्दे

Anna Hazare support Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने अन्ना हजारे के जिन 17 मुद्दों को अपनाने की बात कही है, उनमें से कुछ प्रमुख मुद्दे इस तरह हैं-

1. भ्रष्टाचार पर काबू के लिए लोकपाल और लोकायुक्त का गठन तत्काल किया जाएगा।
2. सिटिजन चार्टर और विसिल ब्लोवर की सुरक्षा के लिए कानून को लागू किया जाए।
3. देश की सुरक्षा को छोड़कर सरकार के सभी फैसलों को दो साल के बाद सार्वजनिक किया जाए।
4. गांवों को केंद्र बनाकर देश की सभी योजनाएं बनाई जाए। पार्टियां बड़ी-बड़ी कंपनियों के बजाए गांवों के बारे में सोचें।
5. ग्राम सभा को अधिक अधिकार दिए जाएं।
6. गांवों को इकाई मानकर कृषि क्षेत्र की योजनाएं बनाई जाएं। कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता मिले।
7. भूमि अधिग्रहण कानून में किसानों के हित में बदलाव किया जाए। किसानों की जमीन कोई छीन न सके ऐसा कानून बने।

ये भी हैं मुद्दे

Anna Hazare support Mamata Banerjee

8. ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य। हर गांव में उसका अपना बिजली घर होगा।
9. बुनियादी ढांचे का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
10. देश के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों और अल्पसंख्यकों के विकास पर खास ध्यान दिया जाए। रंगनाथ मिश्रा आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए।
11. चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार किया जाएगा। राईट टू रिजेक्ट और राईट टू रिकॉल को लाया जाए।
12. नदियों और जलाशयों के पानी के निजीकरण पर अविलंब रोक लगाई जाए।
13. न्याय व्यवस्था में मौलिक बदलाव लाया जाएगा, ताकि गरीबों को न्याय मिल सके।
14. सांप्रदायिकता को जड़ से खत्म करने के लिए कानून बनाया जाएगा।
15. शिक्षा को कारोबार बनाने पर रोक लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed