{"_id":"e2984f4a67c2fdbdae1f83e79dabcd67","slug":"anna-hazare-slams-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे मंच पर केजरीवाल को जगह नहीं: अन्ना ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेरे मंच पर केजरीवाल को जगह नहीं: अन्ना
Updated Wed, 11 Dec 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से शुरू हुआ अन्ना हजारे का आंदोलन अभी थोड़ा फीका लग रहा है मगर इस बीच अन्ना ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि अरविंद केजरीवाल रालेगण आए तो उनके लिए मंच पर जगह नहीं होगी।
विज्ञापन
अनशन में अरविंद केजरीवाल के न आने और शायद इस कारण लोगों के कम होने पर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हज़ारे कहते हैं, "मुझे किसी की ज़रूरत नहीं है। 76 वर्षों के जीवन में मैंने सोलह आंदोलन किए और सूचना का अधिकार ऐसे ही आंदोलन से प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए:- जंतर-मंतर से केजरीवाल की चुनौती
विज्ञापन
अन्य कई सफलताएं भी ऐसे ही आंदोलनों से मिली। क्या कोई साथ था? मैं अपना आंदोलन खुद चला सकता हूं। जिन्हें आना है वे आ सकते है।"
यदि केजरीवाल आ गए तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी, यह पूछने पर अन्ना ने कहा, "यदि वे आना चाहें तो आ सकते है, लेकिन उन्हें मंच पर जगह नहीं मिलेगी। उन्हें लोगों में बैठना होगा।"
क्या दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद केजरीवाल और उनके बीच कोई बातचीत हुई, यह पूछने पर उन्होंने बस इतना कहा, "नहीं।"
अनशन की सफलता की संभावना के बारे में पूछने पर वरिष्ठ समाज सेवी अन्ना हजारे ने कहा कि वह आंदोलन की सफलता के प्रति आश्वस्त हैं और यदि आंदोलन सफल नहीं हुआ तो वे प्राण त्याग देंगे।
प्रधानमंत्री का संदेश
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आंदोलन समाप्त करने के बारे में संदेश आने के बारे में अन्ना ने कहा कि अब वे आश्वासनों पर विश्वास नहीं रखेंगे और जब तक यह अध्यादेश राज्यसभा में नहीं आता तब तक वे अनशन पर डटे रहेंगे।
प्रधानंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री नारायण सामी ने जन लोकपाल बिल संसद में पेश करने की घोषणा की, ऐसी सूचना सुबह में आई। हालाँकि अन्ना ने कहा है कि इस बारे में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने उनसे मुलाकात की और मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का संदेश उन्हें पहुंचाया। इस संदेश में कहा गया है कि अन्ना की सेहत को देखते हुए अनशन जल्दी खत्म किया जाए।
चिकित्सा जाँच
मंगलवार को शाम लगभग साढ़े चार बजे अन्ना हजारे की चिकित्सा जांच की गई।
इसके बाद बातचीत में अन्ना ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने का बहाना बनाकर सरकार उन्हें उठवाने की योजना बना रही है। लेकिन अगर ऐसा किया जाता है तो वो इस समय जो बीच-बीच में पानी पी रहे हैं, वह भी बंद कर देंगे।
उन्होंने यह भी कहा, "अगर सरकार संसद में अध्यादेश पेश कर दे, तो उसी दिन दो किलोमीटर चलने की ताकत मुझमें है। मेरी तबीयत आज ठीक है और पांच दिन तक वह खराब नहीं हो सकती। चूंकि हमें सरकार की नीयत पर भरोसा नहीं है इसलिए हमने अपने डॉक्टर रखे हैं।"
अन्ना हजारे के स्वास्थ्य की जांच करने वाले डॉक्टरों ने उनकी सेहत के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना किया। टीम अन्ना की पूर्व सदस्य किरण बेदी बुधवार सुबह रालेगण पहुँचने वाली हैं।