{"_id":"4e7f408fe8071d9c9a314a39b285e36d","slug":"anna-hazare-seek-help-of-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मूर्ति के लिए अन्ना ने मांगी मदद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अपनी मूर्ति के लिए अन्ना ने मांगी मदद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
जनलोकपाल के लिए अनशन कर आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे ने हरियाणा के गुड़गांव में अपनी मूर्ति लगाए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मदद मांगी है।
विज्ञापन
अन्ना हजारे ने राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि गुड़गांव के भाजपा नेता उनकी मूर्ति लगवाने में अड़ंगा डाल रहे हैं। इसलिए राजनाथ इस मामले में हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन
दरअसल अन्ना हजारे के समर्थक गुड़गांव में उनकी मूर्ति लगवाना चाहते हैं जिसमें हरियाणा भाजपा के एक नेता अड़ंगा डाल रहे हैं।
चिट्ठी के मुताबिक भाजपा नेता ने अन्ना समर्थकों के खिलाफ झूठी शिकायत कर उन्हें गिरफ्तार तक करवा दिया है।अन्ना की इस चिट्ठी के साथ ही उनके समर्थकों ने भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।
विज्ञापन
अन्ना हजारे ने राजनाथ सिंह को चिट्ठी में लिखा है कि हालांकि वह मूर्ति लगवाने के पक्ष में तो नहीं है लेकिन उनके समर्थक चौराहे पर उनकी मूर्ति लगवाना चाहते हैं।
इससे खफा पार्टी के एक नेता ने उनके समर्थकों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है। इससे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
राजनाथ ने दिया आश्वासन
अन्ना हजारे की इस चिट्ठी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनके समर्थकों को आश्वासन दिया है। राजनाथ सिंह का कहना है कि वह समर्थकों की हरसंभव मदद करेंगे।
अन्ना के समर्थकों ने राजनाथ सिंह से मिलकर भाजपा नेता की शिकायत भी की। समर्थकों के मुताबिक उक्त भाजपा नेता गैर सामाजिक और पार्टी विरोधी कार्यों में भी संलिप्त है।