फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anna hazare Protest at jantar mantar on Land Acquisition bill

अन्ना बोले, अंग्रेजों की तरह बर्ताव कर रही मोदी सरकार

Mon, 23 Feb 2015 02:51 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
Anna hazare Protest at jantar mantar on Land Acquisition bill

जहां एक ओर संसद में बजट सत्र को लेकर मोदी सरकार माथापच्ची में जुटी है। वहीं सड़क पर भी उसके खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। मोदी सरकार के जमीन अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ अन्ना हजारे ने मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के जंतर मंतर पर दो दिवसीय धरने पर बैठे अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर अब तक सबसे बड़ा हमला बोला है। अन्ना ने मोदी सरकार को किसान विरोधी करार दिया है।
विज्ञापन


अन्ना के मुताबिक जमीन अधिग्रहण पर अध्यादेश लाना मोदी सरकार की मनमर्जी है। उन्होंने अध्यादेश के औचित्य पर भी सवाल खड़े किए हैं।

आंदोलन की क्या है वजह?

Anna hazare Protest at jantar mantar on Land Acquisition bill

अन्ना के मुताबिक आजादी के 68 साल में ऐसा कानून नहीं आया जिसमें किसानों को इस तरह से निशाना बनाया गया हो। मोदी सरकार ने उन पर सबसे ज्यादा ज्यादती की है। इतना ही नहीं अन्ना ने मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों से की है।

अन्ना ने कहा कि पिछले 68 साल में किसानों पर इतने अत्याचार नहीं हुए जैसा इस सरकार में हो रहा है। अन्ना के मुताबिक 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून और अच्छा बनाना चाहिए। लेकिन सरकार इसके उलट काम कर रही है।

मोदी सरकार के 'अच्छे दिन' के वादे पर टिप्पणी करते हुए अन्ना ने कहा कि इस सरकार में उद्योगपतियों के अच्छे दिन आए हैं। कांग्रेस के जाने से लूट और भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। अभी अनशन नहीं करूंगा, किसानों के लिए मुझे अभी जिंदा रहना है।

'किसान विरोधी है मोदी सरकार'

Anna hazare Protest at jantar mantar on Land Acquisition bill

अन्ना के मुताबिक जिस अध्यादेश को मोदी सरकार लाना चाहती है उसकी कोई जरूरत फिलहाल नहीं है। फिर भी सरकार के रूख से साफ है कि इसका खामियाजा किसानों को उठाना होगा।

अन्ना ने कहा अब आजादी की दूसरी लड़ाई होगी। दो दिनों के धरने के बाद अगर सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो फिर आंदोलन होगा। इस बीच अगले 3-4 महीने वो पद यात्रा करेंगे। जिसमें पैदल यात्रा करके लोगों को जागरूक किया जाएगा।

4 महीने बाद वो फिर से रामलीला मैदान का रूख करेंगे। इस दौरान जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्ना ने अहिंसा के जरिए आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की है। साथ ही धरने को समर्थन करने वालों को धन्यवाद भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed