फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anna hazare praises modi, lashed Kejriwal

अन्ना ने बांधे मोदी की तारीफों के पुल

Fri, 30 May 2014 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 May 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
anna hazare praises modi, lashed Kejriwal

समाजसेवी अन्ना हजारे ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी देश की नई सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लग रहा है, अच्छे दिन आने वाले हैं। इसके साथ ही अन्ना हजारे ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि बनारस में मोदी के सामने केजरीवाल नहीं टिक पाएंगे। केजरीवाल को जब जनता ने वोट देकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया तो उन्हें लगा कि देश का प्रधानमंत्री भी बना देगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।"
विज्ञापन


अन्ना हजारे ने मोदी सरकार के बारे में कहा, "नई सरकार आने वाले दिनों में जनता से किए वादों के मुताबिक तस्वीर पेश करेगी। ऐसा भी हो सकता है ये अच्छे दिन जैसा ही हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की जमकर तारीफ

anna hazare praises modi, lashed Kejriwal

अन्ना हजारे ने आगे जोड़ा कि हाल ही में गठित 'असली आजादी अभियान' आने वाले 4 से 6 महीनों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों पर करीब से नजर रखेगी। अगर यह सरकार भी लोगों से किए वादे पूरे करने में नाकाम रहती है तो हम देशभर में आंदोलन करेंगे।

अन्ना हजारे ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में ये बातें कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस निर्देश की भी तारीफ की है जिसमें उन्होंने अपने मंत्रियों से रिश्तेदारों को पीए और निजी स्टाफ नहीं रखने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि नई सरकार की नीतियों को तैयार करने में लोगों की राय लेने पर विचार करने वाली बात से ऐसा लग रहा है कि उनके पास विजन है। अन्ना ने आगे जोड़ा कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार गठबंधन की सरकार के मुकाबले ज्यादा अच्छे से देश में विकास के काम करवा सकती है।

पिछली सरकार पर बरसे अन्ना

anna hazare praises modi, lashed Kejriwal

ब्लैक मनी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी के गठन को लेकर मोदी सरकार के फैसले की भी अन्ना हजारे ने तारीफ किया है। अन्ना ने कहा, 'देश की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। ऐसे में सरकार का ये कदम अच्छा है।"

उन्होंने पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "इससे पहले वाली सरकार ऐसा नहीं कर पाई। शायद इसलिए क्योंकि उस सरकार के कई मंत्री ही घोटालों में शामिल थे। उनके इसी रवैये के चलते यूपीए सरकार को जाना पड़ा।"

कांग्रेस पर उठाए सवाल

anna hazare praises modi, lashed Kejriwal

आम चुनावों में मोदी की शानदार जीत पर अन्ना हजारे ने कहा कि ये जीत उनकी प्रतिभा और बोलने की अंदाज के कारण मिली है। साथ ही इसमें कहीं न कही पिछली सरकार की नाकामी का भी सहयोग है। अन्ना के मुताबिक, "जनता अब और वंशवादी सरकार नहीं चाहती थी।"

अन्ना हजारे ने कांग्रेस को मां-बेटे की पार्टी बताया साथ ही कहा कि अब इसमें बेटी को शामिल होने की मजबूरी बढ़ गई है।

जब उनसे मोदी के शपथ ग्रहण समारोह मे नहीं होने के बारे में पूछा गया तो अन्ना ने कहा, "मुझे आमंत्रण नहीं मिला था, ऐसे में जाने का सवाल ही नहीं उठता है। हालांकि मैंने मीडिया के जरिए मोदी को शुभकामनाएं दे दी थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed