फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anna hazare meets arvind kejriwal

रास्ते अलग पर मंजिल एक: अन्ना हजारे

Sat, 30 Mar 2013 01:46 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
anna hazare meets arvind kejriwal

अन्ना हजारे बेशक खुद को राजनीति से दूर रखें या फिर अपने पूर्व सहयोगी की राजनीतिक पार्टी आप से भी बराबर की दूरी बनाएं हों लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अपने उपवास के मंच पर बुला ही लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अन्ना हजारे सुंदर नगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरविंद से उपवास तोड़ने की अपील भी की।

अन्ना ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तो चाहती है कि हम अनशन करें और मर जाएं। ताकि उनका रास्ता साफ हो।

लेकिन हमें मरना नहीं है, हमें लोगों को जगाना है। उन्होंने अरविंद को सलाह दी कि जब तक शरीर सहन कर सके अनशन करें नहीं तो तोड़ दें। तंदरुस्त होकर फिर से जनता को एक जुट करें।
विज्ञापन


केजरीवाल के साथ अपने संबंधों के बारे में अन्ना ने कहा कि बेशक हमारे रास्ते अलग हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। हम दोनों समाज की भलाई के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां जहां हमें एक दूसरे की जरूरत पड़ेगी मिलकर लड़ेंगे, तभी आजादी मिलेगी। देश में सही लोकतंत्र लाने के लिए संसद के अंदर और बाहर लड़ाई लड़ी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 मार्च से जालियांवाला बाग से जनतंत्र यात्रा शुरू होगी। अगले डेढ़ साल तक देश के कोने कोने में भ्रमण करूंगा।

उन्होंने माना कि इससे सारा देश नहीं जगेगा। लेकिन इस दौरान करीब छह करोड़ लोगों को संगठित किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजनीतिक पार्टी के ऐलान के बाद से अन्ना ने अरविंद केजरीवाल ने दूरी बना ली थी। लेकिन उपवास पर बैठने के पहले केजरीवाल ने अन्ना से मुलाकात की थी।

उसके बाद टीम केजरीवाल की तरफ से बताया गया कि अन्ना आंदोलन में शरीक होंगे। दूसरी तरफ एक हफ्ते पहले अन्ना ने दिल्ली में मीडिया को बताया था कि 31 मार्च से पंजाब के अमृतसर से जनतंत्र यात्रा शुरू हो रही है, इस बीच समय होने पर मुलाकात पर विचार किया जाएगा।


एयरपोर्ट से अन्ना हजारे सीधे सुंदर नगरी पहुंचे। जहां उन्होंने कमरे में अरविंद से आधे घंटे बातचीत की। उसके बाद करीब 11 बजे अन्ना मंच पर पहुंचे। उनके साथ अरविंद भी मंच पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed