{"_id":"88c788087d5f8c7a1d983bd6717e5f4e","slug":"anna-hazare-congress-playing-fixed-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना हजारे-कांग्रेस मिलकर खेल रहे हैं फिक्स मैच!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना हजारे-कांग्रेस मिलकर खेल रहे हैं फिक्स मैच!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपाल विधेयक पर अन्ना हजारे के पिघलने और कांग्रेस के जोर लगाने पर समाजवादी पार्टी ने चुटकी ली है। और बातों ही बातों में दोनों को कटघरे में भी खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह लोकपाल के लिए आंदोलन करने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे और कांग्रेस के बीच डील का नतीजा है।
नरेश अग्रवाल ने कहा, "यह अन्ना हजारे और कांग्रेस के बीच बहुत पुरानी डील थी, जो आज सभी के सामने आ गई है और दोनों अब एक हो गए हैं।"
'चूहों के साथ शेर भी जाएंगे जेल'
विज्ञापन
जाहिर है इसकी वजह भी मौजूद हैं। अन्ना हजारे ने लोकपाल से जुड़ी प्रतिबद्धता को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है और कांग्रेस ने इस तारीफ के लिए अन्ना का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
लोकपाल विधेयक के मौजूदा स्वरूप का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि अन्ना कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर फिक्स्ड मैच खेल रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस-राहुल को लेकर अपने रुख में नरमी लाने का फैसला किया है।
लोकसभा चुनाव में साख बचाने को केंद्र का नया दांव
हालांकि, अन्ना हजारे का कहना है कि राज्यसभा में लोकपाल का मसौदा रखने को लेकर किसी से चर्चा नहीं की है। अन्ना हजारे ने कहा, "मैं हाल में किसी कांग्रेसी नेता से नहीं मिला हूं। सलमान खुर्शीद एकमात्र नेता थे, जिनसे मेरी मुलाकात हुई और वह भी विरोध से काफी पहले।"
उन्होंने कहा, "मैंने समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी को मुबारकबाद दी है, जिसने इस बिल का विरोध किया है। हालांकि, यह सच है कि कांग्रेस ने अगर पहले इस बिल का समर्थन किया होता और जो स्टैंड वह आज ले रही है, वह पहले लिया होता, तो उसे विधानसभा चुनावों में इसका फायदा मिल सकता था।"