फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anna Hazare Angry on BJP advertisement

भाजपा के विज्ञापन में 'मारने' पर भड़के अन्ना

Sat, 31 Jan 2015 09:24 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
Anna Hazare Angry on BJP advertisement

अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर शुक्रवार को अखबारों में दिए गए विज्ञापन पर बवाल मचना शुरू हो गया है। अभी तक केजरीवाल ने विज्ञापन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था अब खुद अन्ना हजारे भी विज्ञापन से नाखुश बताए जा रहे हैं। उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह चुनाव बाद इस संबंध में बात करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने अखबारों में एक काफी बड़ा कार्टून विज्ञापन दिया है। जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन की विषय वस्तु और भाषा को लेकर भाजपा की आलोचना शुरू हो गई है। भाजपा ने विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल को उनके दोनों बच्चों के साथ दिखाया गया है जिसमें वह उनकी कसम खाते हुए एक महिला के पल्लू को पकड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कार्टून विज्ञापन में दिखाई अन्ना की तस्वीर

Anna Hazare Angry on BJP advertisement

महिला को कांग्रेस का प्रतीक के तौर पर दिखाया गया है। वहीं विज्ञापन में ही एक तस्वीर पर फूलों की माला लटकी हुई है जो अन्ना हजारे की बताई जा रही है। इसी तस्वीर को लेकर आप संयोजक केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा था कि भाजपा नेताओं ने जीते जी अन्ना हजारे को मार दिया।

केजरीवाल ने विज्ञापन सामने आने के बाद ट्विट किया था कि गोडसे ने इसी दिन महात्मा गांधी की हत्या की थी और अब भाजपा ने इसी दिन अन्ना हजारे को मार दिया। केजरीवाल ने भाजपा से माफी मांगने की मांग की थी।

वहीं विज्ञापन की भाषा को लेकर भी भाजपा की आलोचना हो रही है। दूसरी ओर विज्ञापन में अपनी तस्वीर सामने आने के बाद अन्ना हजारे की नाराजगी भी बढ़ गई है। शुक्रवार को पत्रकारों ने इस संबंध में उनका रुख जानना चाहा तो नाराज दिख रहे अन्ना ने कहा वह इस संबंध में दिल्‍ली चुनाव होने के बाद बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed