फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anna hazare admitted to hospital under intensive care

अन्ना की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Fri, 07 Dec 2012 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Dec 2012 12:14 PM IST
विज्ञापन
anna hazare admitted to hospital under intensive care

समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्ना की सहयोगी किरण बेदी ने ट्विट किया है कि अन्ना मेदांता हॉस्पीटल के आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टर ही उनकी सेहत के बारे में बेहतर बता सकते हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और अन्ना के पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने अन्ना के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अरविंद ने ट्विटर पर लिखा है, 'अन्ना अस्पताल में भर्ती हैं। काश मैं उन्हे देखने जा पाता। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं'।
विज्ञापन


इससे पहले अन्ना हजारे ने अपनी टीम के पुराने साथी अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनावों में वोट नहीं देने का फैसला किया था। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल पर सत्ता के लालच का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘आम आदमी पार्टी’ को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते टीम अन्ना विभाजित हुई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में बाधा आई। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके पुराने साथी भी सत्ता के लालची हो गए हैं, तो इस 75 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, ‘हां सही है।’


उन्होंने कहा, ‘पहले मैंने सोचा था कि मैं केजरीवाल की पार्टी को वोट दूंगा, लेकिन अब मुझे यह मुश्किल लग रहा है क्योंकि वह भी बाकी नेताओं की राह पर चलते दिख रहे हैं। वे भी सत्ता का दुरुपयोग कर पैसा कमाना चाहते हैं या फिर पैसों का इस्तेमाल कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। मैं उनका साथ बिल्कुल भी नहीं दूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed