फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anna happy with kejriwal performance

‘केजरीवाल’ के प्रदर्शन से अन्ना बेहद खुश

Sun, 08 Dec 2013 08:40 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Sun, 08 Dec 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
anna happy with kejriwal performance

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की अप्रत्याशित बढ़त से सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


रविवार को आए दिल्ली के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक दिन जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे।

वहीं, उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि जनता लोकसभा चुनाव में भी उसे सबक सिखाएगी। केजरीवाल की पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने से इनकार करने वाले अन्ना ने दिल्ली में आप के प्रदर्शन पर खुशी जताई है, जहां शीला दीक्षित पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज थीं। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से, दिल्ली देश की राजनीति का केंद्र है।


वाकई में सरकार को हराना उतना आसान काम नहीं है और वो भी महज झाडू़ के जरिये सत्तारूढ़ पार्टी का सफाया करना। पुरानी पार्टियों के पास बहुत पैसा है।

मैं बहुत खुश हूं कि ऐसी स्थिति में अरविंद की पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।’ हालांकि, उन्होंने केजरीवाल को सावधान किया कि अगर गठबंधन सरकार बनती है तो इसका कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


ऐसी सरकार का मतलब है कि भ्रष्टाचार को शासन सौंपना। साफ बहुमत नहीं होने की स्थिति में केजरीवाल को किसी पार्टी का समर्थन नहीं करना चाहिए।

अन्ना ने कहा कि अगर कोई सरकार बनाने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर से चुनाव होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed