फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anna and congress come together on lokpal

लोकपाल बिल से अन्ना और कांग्रेस आए करीब

Wed, 18 Dec 2013 12:04 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
anna and congress come together on lokpal

लोकपाल बिल के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने पर बैठने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे अब राहुल गांधी के मुरीद हो गए हैं।

विज्ञापन


जबकि किसी समय अन्ना को तिहाड़ भेजने वाली कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष उनके फैन हो गए हैं।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल गांधीवादी नेता से दूर हो गए हैं। केजरीवाल ने लोकपाल बिल को जोकपाल बताया था। लोकपाल बिल को लेकर अन्ना और राहुल के बीच बधाई और तारीफों से भरी चिट्ठियों की आवाजाही जारी है।

पहले अन्ना ने चिट्ठी लिखकर लोकपाल का खुलकर समर्थन करने के लिए पार्टी उपाध्यक्ष की तारीफ की। फिर राहुल ने पत्र लिखकर कहा कि आपके पत्र से उनका हौसला बढ़ा है और वह लोकपाल व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


लोकपाल के समर्थन में राहुल के खुलकर आने के बाद समाजसेवी हजारे ने चिट्ठी लिखी थी। अन्ना ने लिखा कि लोकपाल बिल को पारित कराने के लिए उनके प्रयास की वह सराहना करते है और इसका खुले दिल से स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेलेक्ट कमेटी की ओर से की गई सिफारिशों को बिल में शामिल किया जाए। इन बिंदुओं को कमेटी में शामिल दलों ने सर्वसम्मति से तय किया है। अन्ना के पत्र के जवाब में राहुल ने भी दिल खोलकर उनकी तारीफ की।


उन्होंने गांधीवादी नेता का धन्यवाद करते हुए मजबूत लोकपाल के लिए कोशिश जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर देश के लोगों को एक मजबूत लोकपाल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस काम में आपकी भूमिका का वह सम्मान करते है और वह उनके समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed