फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anger after conterversial comment on facebook.

फेसबुक पर पैगंबर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी पर लोगों में गुस्सा

Mon, 12 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलहर, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, तिलहर, शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
anger after conterversial comment on facebook.

फेसबुक पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कस्बे में समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में जुटे लोग नारेबाजी करते हुए कच्चा कटरा में बड़ी मस्जिद के पास हाशिम अली शाह दरगाह के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां के आवास पर पहुंचे और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


पता चलने पर एएसपी देहात और दूसरे अफसर भी वहां पहुंच गए और लोगों को समझाया। इसके बाद टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


एसपी देहात आसाराम यादव, सीओ संजय कुमार व इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव ने सज्जादानशीन की मौजूदगी में लोगों को समझाते हुए कहा कि यह काम निंदनीय और समाज विरोधी है। एएसपी ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की नसीहत दी। इस दौरान शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम, सज्जादानशीन, शद्दन मियां, मौलाना जुवैर, मुफ्तयाद अली, कारी इदरीश आदि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी सज्जादानशीन के आवास के बाहर जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में हिंदू पट्टी के हसन बेग की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह और फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला युवक दोस्त हैं। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।


शहर काजी ने शांति की अपील की
शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम ने लोगों से अपील की है कि अमन और मोहब्बत के पैगाम से पारस्परिक सहयोग और सद्भाव की भावना को और प्रगाढ़ बनाएं। हजरत हातिम अली शाह दरगाह के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने लोगों से कहा कि वे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed