फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   android app will be launched for online booking of taj mahal tickets.

अब मोबाइल से भी मिलेगा ताजमहल का टिकट

Mon, 29 Dec 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला,आगरा Updated Mon, 29 Dec 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
android app will be launched for online booking of taj mahal tickets.

ताजमहल पर ई-टिकट का ट्रायल शुरू कर चुकी आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) मोबाइल से भी टिकट बुक कराने की सुविधा भी जल्द ही देगी।

विज्ञापन


इसके लिए आईआरसीटीसी ने एंड्रायड और विंडो फोन एप्लीकेशन को लांच करने की तैयारी की है। कई स्मारकों में ऑन लाइन टिकट सुविधा शुरू होने के बाद यह एप्लीकेशन लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे की तर्ज पर स्मारकों के प्रवेश टिकट का ढर्रा भी बदलने वाला है। आईआरसीटीसी ने जिस तरह से रेलवे की टिकटों की बुकिंग और एंड्रायड फोन एप्लीकेशन को लांच किया, ठीक उसी तरह से स्मारकों की टिकट देने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में शिल्पग्राम में टिकट काउंटर और वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी है तो दूसरे चरण में एंड्रायड फोन एप्लीकेशन को लांच किया जाएगा। इससे ताज का टिकट बुक कराने पर फोन में ही क्यूआर कोड और बार कोड वाला टिकट सेव हो जाएगा। प्रिंट आउट की जगह मोबाइल पर ही टिकट स्कैन कराया जा सकेगा।


आईआरसीटीसी  के महाप्रबंधक श्रीनिवासन वासु ने कहा ‘ताजमहल सहित स्मारकों पर ई-टिकट सेवा पूरी तरह से शुरू होने के बाद एंड्रायड एप्लीकेशन के जरिए भी पर्यटक टिकट बुक करा पाएंगे। रेलवे की तर्ज पर स्मारकों के लिए भी इस सुविधा से टिकट बुक कराई जा सकेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed