{"_id":"8ee485fd898e7530243f7fe9fedb186c","slug":"andhra-pradesh-new-cm-chandrababu-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आंध्र के पहले मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नए आंध्र के पहले मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू
एजेंसी/विजयवाड़ा
Updated Mon, 09 Jun 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के अलग होने के बाद नए स्वरूप में आए आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को एन चंद्रबाबू नायडू की ताजपोशी हो गई। उन्हें राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने नागार्जुन नगर में आयोजित एक शुभ ‘मुहूर्तम्’ समारोह में शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। नायडू ने तेलुगु में ईश्वर का नाम लेकर कार्यकर्ताओं के अपार उत्साह के बीच शाम 7:27 बजे शपथ ली। शपथ से पहले नायडू ने तेलुगु टल्ली(तेलुगु लोगों की मां) की प्रतिमा को शीश नवाया। भीषण गर्मी के बावजूद लाखों लोगों ने इस भव्य समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
समारोह में राजनाथ सिंह, एम वेंकैया नायडू, अनंत कुमार, कलराज मिश्र, प्रकाश जावडेकर, निर्मला सीतारमन जैसे कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी नायडू के शपथ समारोह के गवाह बने।
विज्ञापन
मोदी ने नायडू को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार से अपनी नई पारी शुरू करने वाले टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री उम्मीद जताई है कि नायडू का प्रशासनिक अनुभव राज्य के लिए शानदार थाती होगा।
उन्होंने कहा कि नायडू का प्रशासनिक अनुभव और विकास के प्रति समर्पण आंध्र को नई ऊंचाई ले जाने में काम आएगा। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘केंद्र आंध्र प्रदेश के लोगों और सरकार को हरसंभव मदद देने को तैयार है।’ उन्होंने टीडीपी मुखिया और उनकी टीम को राज्य का विकास करने के लिए शुभकामनाएं दीं।