{"_id":"6ad14998-caf6-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"andhra-pradesh-health-minister-reddy-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र के स्वास्थ्य मंत्री रेड्डी बर्खास्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आंध्र के स्वास्थ्य मंत्री रेड्डी बर्खास्त
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sun, 02 Jun 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरन कुमार रेड्डी ने शनिवार की रात राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डीएल रवींद्र रेड्डी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार के कार्यक्रमों की आलोचना की थी।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंत्रिमंडल में फेरबदल के मुद्दे पर बातचीत की थी।
रवींद्र रेड्डी को सीएम का आलोचक माना जाता है। वे मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पी. शंकर राव को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
जल्द ही एक-दो और मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। रवींद्र रेड्डी इस समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ लंदन में हैं। उम्मीद है कि वे 4 जून को लौटेंगे।
विज्ञापन
रवींद्र रेड्डी कडप्पा जिले से विधायक हैं। उन्हें दिसंबर 2010 में किरण रेड्डी के सीएम बनने पर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
बहरहाल, बाद में वे सीएम के कटु आलोचक बन गए और खुलेआम उनके काम करने के तरीकों की आलोचना करने लगे।